Human Live Media

HomeNews‘हरा गमछा’ टिप्पणी पर बढ़ा राजनीतिक विवाद, राजद सांसद ने CM सम्राट चौधरी को घेरा

‘हरा गमछा’ टिप्पणी पर बढ़ा राजनीतिक विवाद, राजद सांसद ने CM सम्राट चौधरी को घेरा

पटना : बिहार की राजनीति में ‘हरा गमछा’ बयान को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। AI समिट
CM-Samrat-Chaudhary-hara-Gamcha-Sudhakar-Singh

पटना : बिहार की राजनीति में ‘हरा गमछा’ बयान को लेकर सियासी माहौल लगातार गर्माता जा रहा है। AI समिट के दौरान मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा दिए गए बयान पर अब राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की ओर से तीखी प्रतिक्रिया सामने आई है। बक्सर से राजद सांसद सुधाकर सिंह ने सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कई सवाल खड़े किए हैं।

Table of Contents

    दरअसल, हाल ही में आयोजित AI समिट में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा था कि पटना में हजारों CCTV कैमरे लगाए गए हैं और अगर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से कहा जाए कि “हरा गमछा” पहनने वालों को पहचानना है, तो तकनीक तुरंत उन्हें खोज लेगी। मुख्यमंत्री के इस बयान को विपक्ष ने राजनीतिक कटाक्ष के रूप में देखा और इसे लेकर विवाद शुरू हो गया।

    अब राजद सांसद सुधाकर सिंह ने वीडियो संदेश जारी कर सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर AI तकनीक का इस्तेमाल करना ही है, तो सरकार को उन घरों पर ध्यान देना चाहिए जहां महंगाई के कारण लोगों के चूल्हे नहीं जल पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कैमरे उन रसोईघरों में लगने चाहिए जहां गैस सिलेंडर की कमी के कारण खाना नहीं बन पा रहा।

    सुधाकर सिंह ने आगे कहा कि अंचल कार्यालयों और सरकारी दफ्तरों में भी निगरानी की जरूरत है, ताकि जनता यह देख सके कि बिना रिश्वत दिए कितने काम हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि दाखिल-खारिज, पेंशन और अन्य सरकारी सेवाओं में भ्रष्टाचार आम बात बन चुकी है।

    राजद सांसद ने स्वास्थ्य व्यवस्था और शिक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में इलाज से पहले लोगों से सिफारिश और पैसे की मांग की जाती है, जबकि स्कूलों में शिक्षा से ज्यादा सरकारी प्रचार दिखाई देता है। उनके मुताबिक सरकार को बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए, लेकिन सत्ता पक्ष सिर्फ राजनीतिक प्रतीकों को मुद्दा बना रहा है।

    अब इस बयानबाजी के बाद बिहार की राजनीति में एक बार फिर आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में इस मुद्दे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच और तीखी बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

    Loading

    Comments are off for this post.