Human Live Media

HomeNewsसीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बिहार की तरक्की के लिए की प्रार्थना

सीएम बनने के बाद सम्राट चौधरी ने पटना साहिब गुरुद्वारा में टेका मत्था, बिहार की तरक्की के लिए की प्रार्थना

बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपनी पहली धार्मिक यात्रा के तहत पटना सिटी
WhatsApp Image 2026-04-16 at 4.18.16 PM (1)

बिहार के नए मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी ने गुरुवार को अपनी पहली धार्मिक यात्रा के तहत पटना सिटी स्थित तख्त श्री हरिमंदिर साहिब पटना साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका। दोपहर के समय पहुंचे मुख्यमंत्री ने गुरु दरबार में हाजिरी लगाकर राज्य की खुशहाली और विकास के लिए अरदास की।

Table of Contents

    इस दौरान बड़ी संख्या में समर्थक भी गुरुद्वारे परिसर में मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने गुरु गोविंद सिंह जी के आदर्शों को याद करते हुए कहा कि उनके विचार आज भी देश को आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि देश लगातार प्रगति की दिशा में आगे बढ़ रहा है।

    सम्राट चौधरी ने यह भी कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में बिहार में विकास की मजबूत नींव रखी गई, जिसे अब और आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने गुरु गोविंद सिंह जी से राज्य की समृद्धि और ‘विकसित बिहार’ के लक्ष्य की पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा।

    गुरुद्वारा प्रबंधन की ओर से मुख्यमंत्री को सम्मान स्वरूप तलवार भेंट की गई। इस दौरान उन्होंने कुछ समय शबद-कीर्तन सुनकर धार्मिक माहौल का अनुभव भी किया और गुरु साहिब से जुड़ी ऐतिहासिक जानकारी प्राप्त की।

    गौरतलब है कि इससे पहले शपथ ग्रहण के दिन सम्राट चौधरी ने राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर अपनी नई जिम्मेदारी की शुरुआत की थी। नए मुख्यमंत्री के इस दौरे को आस्था और जनसंपर्क दोनों दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.