Human Live Media

HomeNewsसुवेंदु अधिकारी के पीए मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट और OLX कनेक्शन आया सामने

सुवेंदु अधिकारी के पीए मर्डर केस में बड़ा खुलासा, फर्जी नंबर प्लेट और OLX कनेक्शन आया सामने

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं।
suvendu-1-1778090391

भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सचिव चंद्रनाथ रथ हत्याकांड की जांच में पुलिस को कई अहम सुराग मिले हैं। इस हाई-प्रोफाइल मामले में अब सिलीगुड़ी और OLX कनेक्शन सामने आने से जांच नई दिशा में बढ़ गई है।

Table of Contents

    पुलिस के मुताबिक, जिस सफेद कार ने घटना के दौरान चंद्रनाथ रथ की गाड़ी को ओवरटेक कर रोका था, उस पर लगा नंबर सिलीगुड़ी के शिवमंदिर इलाके में रहने वाले जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड निकला। इसके बाद जांच टीम ने जेम्स विलियम्स से पूछताछ की और उनकी कार को भी जब्त कर लिया।

    जांच में सामने आया है कि हत्या में इस्तेमाल की गई कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाई गई थी। पुलिस का मानना है कि अपराधियों ने जानबूझकर किसी दूसरे वाहन का नंबर इस्तेमाल कर जांच को गुमराह करने की कोशिश की।

    पुलिस सूत्रों के अनुसार, जेम्स विलियम्स ने कुछ महीने पहले अपनी कार बेचने के लिए OLX पर विज्ञापन डाला था। आशंका है कि वहीं से अपराधियों ने वाहन का नंबर हासिल किया और उसे अपनी गाड़ी पर इस्तेमाल कर लिया।

    गौरतलब है कि बुधवार रात उत्तर 24 परगना जिले के मध्यमग्राम इलाके में चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बताया जा रहा है कि वे विधानसभा से काम खत्म कर कार से लौट रहे थे। इसी दौरान दोहारिया इलाके में एक बिरयानी दुकान के पास उनकी कार को रोक लिया गया।

    प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो बाइक पर सवार बदमाश मौके पर पहुंचे और बेहद करीब से चंद्रनाथ रथ पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। गोली लगने के बाद उन्हें तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

    पुलिस का कहना है कि यह हत्या पूरी तरह से सुनियोजित साजिश का हिस्सा लग रही है। फिलहाल मामले की जांच तेज कर दी गई है और कई एंगल से छानबीन जारी है।

    Loading

    Comments are off for this post.