Human Live Media

HomeStateBiharतेजस्वी यादव ने पटना हाईकोर्ट की मजार पर चढ़ाई चादर, बिहार की खुशहाली और अमन के लिए मांगी दुआ

तेजस्वी यादव ने पटना हाईकोर्ट की मजार पर चढ़ाई चादर, बिहार की खुशहाली और अमन के लिए मांगी दुआ

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार, 1 सितंबर की देर शाम पटना हाईकोर्ट परिसर स्थित हजरत पीर जलाल
Tejashwi-Yadav (1)

पटना: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव मंगलवार, 1 सितंबर की देर शाम पटना हाईकोर्ट परिसर स्थित हजरत पीर जलाल शाह शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर पहुंचे। उन्होंने मजार पर चादरपोशी कर देश और बिहार की तरक्की, खुशहाली, एकता और शांति के लिए दुआ मांगी। इस दौरान सांसद संजय यादव समेत कई नेता और कार्यकर्ता भी उनके साथ मौजूद रहे।

Table of Contents

    हर साल उर्स के मौके पर पहुंचते हैं तेजस्वी

    चादरपोशी के बाद तेजस्वी यादव ने कहा कि उर्स के अवसर पर मजार पर पहुंचकर चादर चढ़ाना उनकी पुरानी परंपरा रही है। उन्होंने बताया कि इस बार भी इसी परंपरा को निभाते हुए वह यहां पहुंचे हैं।

    तेजस्वी ने कहा कि भारत की सबसे बड़ी खूबसूरती इसकी विविधता में है। देश में अलग-अलग धर्म, जाति, भाषा और राज्यों के लोग रहते हैं, लेकिन सभी एकजुट हैं। उन्होंने कहा कि वह सभी धर्मों और समुदायों के लोगों का सम्मान करते हैं और आगे भी करते रहेंगे।

    जन्माष्टमी महोत्सव में भी हुए थे शामिल

    मजार पर पहुंचने से पहले तेजस्वी यादव औरंगाबाद के गोह में श्रीकृष्ण सामाजिक सेवा संघ की ओर से आयोजित जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुए थे। यहां उन्होंने पूजा-अर्चना की और प्रदेश में सुख-शांति, समृद्धि, प्रगति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने स्थानीय लोगों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं भी दीं।

    बिहार सरकार पर तेजस्वी का तीखा हमला

    जन्माष्टमी कार्यक्रम के दौरान तेजस्वी यादव ने बिहार की एनडीए सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने सरकार की तुलना कंस से करते हुए बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार, महंगाई और महिलाओं के खिलाफ अपराध जैसे मुद्दों को लेकर हमला बोला।

    तेजस्वी ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के संदेशों और उपदेशों को वर्तमान समय में अपनाने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि बिहार में बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और महंगाई जैसी समस्याओं से आम लोग परेशान हैं और इनसे निजात दिलाना जनहित में जरूरी है।

    Loading

    Comments are off for this post.