Human Live Media

HomeStateBiharबांकीपुर उपचुनाव: NDA की बड़ी जीत का दावा, अशोक चौधरी बोले- विपक्ष मुकाबले में नहीं

बांकीपुर उपचुनाव: NDA की बड़ी जीत का दावा, अशोक चौधरी बोले- विपक्ष मुकाबले में नहीं

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच
Ashok-Choudhary-2025-06-616de28be73b954e752d87a2f54f3276-16×9

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म हो गया है। इस बीच बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा की जीत को लेकर बड़ा दावा किया है। उनका कहना है कि बांकीपुर में भाजपा के पक्ष में माहौल पूरी तरह अनुकूल है और विपक्ष मुकाबले की स्थिति में नहीं है।

Table of Contents

    अशोक चौधरी ने कहा कि एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा इस उपचुनाव में रिकॉर्ड मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने दावा किया कि उनकी जीत का अंतर पूर्व विधायक और वर्तमान राज्यसभा सांसद नितिन नवीन की पिछली जीत से भी अधिक होगा। मंत्री ने कहा कि गठबंधन के सभी दलों के कार्यकर्ता पूरे उत्साह के साथ चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं और जनता का भी व्यापक समर्थन मिल रहा है।

    उन्होंने नीरज कुमार सिन्हा के राजनीतिक सफर का जिक्र करते हुए कहा कि वे लंबे समय तक संगठन में एक समर्पित कार्यकर्ता के रूप में सक्रिय रहे हैं। पार्टी ने उनकी मेहनत और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को देखते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

    विपक्ष पर निशाना साधते हुए अशोक चौधरी ने कहा कि चुनावी मैदान में उतरने से पहले ही कुछ नेता हार मान चुके हैं, लेकिन फिर भी बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उनके मुताबिक, बांकीपुर की जनता विकास और सुशासन के आधार पर एनडीए के साथ खड़ी है।

    गौरतलब है कि बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में भाजपा ने नीरज कुमार सिन्हा को उम्मीदवार बनाया है, जबकि जन सुराज की ओर से प्रशांत किशोर और राष्ट्रीय जनता दल ने रेखा गुप्ता को मैदान में उतारा है। इस सीट पर 30 जुलाई को मतदान होगा और 3 अगस्त को मतगणना के बाद परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    बांकीपुर विधानसभा सीट को लंबे समय से भाजपा का मजबूत गढ़ माना जाता है। नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद यह सीट रिक्त हुई, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.