Human Live Media

HomeNewsNEET बहस से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, संसद में चर्चा की तैयारी तेज

NEET बहस से पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने की स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात, संसद में चर्चा की तैयारी तेज

NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवाद पर संसद में चर्चा की संभावना के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री
WhatsApp Image 2026-07-23 at 10.46.12 PM

NEET पेपर लीक और परीक्षा प्रणाली से जुड़े विवाद पर संसद में चर्चा की संभावना के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की। यह बैठक ऐसे समय हुई जब केंद्र सरकार ने लोकसभा में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा कराने की सहमति जताई।

Table of Contents

    सूत्रों के अनुसार, सरकार ने लोकसभा अध्यक्ष से अनुरोध किया है कि सभी राजनीतिक दलों की बैठक बुलाकर बहस के नियम, समय और अवधि पर फैसला लिया जाए, ताकि सदन में व्यवस्थित तरीके से चर्चा हो सके।

    लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू होने पर संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू सरकार का पक्ष रखने वाले थे, लेकिन कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि विपक्ष केवल चर्चा ही नहीं, बल्कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की भी मांग कर रहा है।

    गौरतलब है कि NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं और पेपर लीक के आरोपों को लेकर विपक्ष लगातार सरकार को घेर रहा है। विपक्ष का कहना है कि छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस पूरे मामले पर विस्तृत चर्चा होनी चाहिए और जिम्मेदारी तय की जानी चाहिए।

    वहीं, सरकार का कहना है कि वह संसद के भीतर इस मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है और सभी पक्षों की राय सुनने के पक्ष में है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि लोकसभा अध्यक्ष की ओर से सर्वदलीय बैठक और बहस की प्रक्रिया को लेकर क्या निर्णय लिया जाता है।

     

    Loading

    Comments are off for this post.