Human Live Media

HomeNewsपंजाब चुनाव में CM फेस को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी साफ किया रुख

पंजाब चुनाव में CM फेस को लेकर सचिन पायलट का बड़ा बयान, कैप्टन अमरिंदर सिंह पर भी साफ किया रुख

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जयपुर में मतदान के बाद
398492eea3ed9882af371bdfca27211b17886692893291262_original

जयपुर: कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी सचिन पायलट ने शुक्रवार, 11 सितंबर को जयपुर में मतदान के बाद पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर बड़ा बयान दिया। उन्होंने साफ कहा कि कांग्रेस पंजाब में किसी नेता को मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित करके चुनाव नहीं लड़ेगी।

Table of Contents

    कैप्टन अमरिंदर सिंह को लेकर पूछे गए सवाल पर पायलट ने कहा कि फिलहाल पार्टी के भीतर इस मुद्दे पर कोई बातचीत नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर चुनाव मैदान में उतरेगी और चुनाव के दौरान नशा मुक्ति, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे पार्टी की प्राथमिकता में रहेंगे।

    जल्द पंजाब जाएंगे सचिन पायलट

    सचिन पायलट ने बताया कि वह एक सप्ताह के भीतर पंजाब का दौरा करेंगे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी जल्द पंजाब जाएंगे और पार्टी की चुनावी तैयारियों को आगे बढ़ाएंगे।

    पंजाब की मौजूदा राजनीतिक स्थिति पर टिप्पणी करते हुए पायलट ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा। उन्होंने दावा किया कि AAP बिखर चुकी है, जबकि बीजेपी का पंजाब में मजबूत जनाधार नहीं है। अकाली दल को लेकर भी उन्होंने कहा कि पार्टी अब पहले जैसी स्थिति में नहीं है।

    राजस्थान निकाय चुनाव पर भी साधा निशाना

    जयपुर में मतदान के बाद पायलट ने राजस्थान के निकाय चुनावों को लेकर राज्य सरकार पर भी हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव टालने के लिए कई बहाने बनाए और हाई कोर्ट की फटकार के बाद चुनाव कराने की प्रक्रिया आगे बढ़ी। उन्होंने कहा कि फिलहाल नगरपालिकाओं और नगर परिषदों के चुनाव घोषित किए गए हैं, जबकि ग्राम पंचायत और प्रधान प्रमुखों के चुनाव की घोषणा अभी नहीं हुई है।

    पायलट ने दावा किया कि शहरों में विकास की रफ्तार प्रभावित हुई है और राजधानी में कानून-व्यवस्था की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राजस्थान के निकाय चुनावों में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी।

    Loading

    Comments are off for this post.