Last updated: September 17th, 2026 at 09:29 am
xr:d:DAFevg6S0rw:3,j:1895817491,t:23033110प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, अपने संदेश में केजरीवाल ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और नई दिल्ली सीट की मतदाता सूची से जुड़े सवाल भी उठाए।
केजरीवाल ने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली सीट पर जोड़े गए नए मतदाताओं में बड़ी संख्या में नाम बाद में SIR के दौरान हटाए गए।
इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और अपनी चुनावी हार को मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।
2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से 4,089 वोटों के अंतर से हार गए थे। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर आरोप लगाए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया था।
इस बार केजरीवाल के जन्मदिन संदेश में शुभकामनाओं के साथ चुनावी मुद्दे पर टिप्पणी भी शामिल रही। इससे प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक मतभेद एक बार फिर चर्चा में आ गए।
![]()
Comments are off for this post.