Human Live Media

HomeStateBiharबिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

बिहार की 8 MLC सीटों पर चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को वोटिंग; जानें पूरा शेड्यूल

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन
images – 2026-09-22T173311.259

पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। इन सीटों में चार स्नातक और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, इन सीटों पर मौजूदा सदस्यों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग ने चुनाव की प्रक्रिया पूरी करने के लिए पूरा कार्यक्रम जारी किया है।

Table of Contents

    इन 8 निर्वाचन क्षेत्रों में होगा मतदान

    बिहार विधान परिषद की जिन आठ सीटों पर चुनाव होना है, उनमें पटना स्नातक, दरभंगा स्नातक, तिरहुत स्नातक, कोसी स्नातक, पटना शिक्षक, दरभंगा शिक्षक, तिरहुत शिक्षक और सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं।

    इन सभी सीटों पर 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा। वोटिंग का समय सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।

    नामांकन से लेकर मतगणना तक पूरा शेड्यूल

    निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, चुनाव के लिए 29 सितंबर 2026 को अधिसूचना जारी होगी। उम्मीदवार 6 अक्टूबर तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे।

    नामांकन पत्रों की जांच 7 अक्टूबर को होगी, जबकि उम्मीदवार 9 अक्टूबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। इसके बाद 23 अक्टूबर को मतदान होगा और 27 अक्टूबर को मतगणना कराई जाएगी।

    चुनाव प्रक्रिया| तारीख
    अधिसूचना जारी  – 29 सितंबर 2026
    नामांकन की अंतिम तारीख   – 6 अक्टूबर 2026
    नामांकन पत्रों की जांच   – 7 अक्टूबर 2026
    नाम वापसी की अंतिम तारीख   – 9 अक्टूबर 2026
    मतदान   – 23 अक्टूबर 2026
    मतदान का समय| सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक
    मतगणना   – 27 अक्टूबर 2026
    चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख   – 31 अक्टूबर 2026

    किन MLC का कार्यकाल हो रहा है खत्म?

    बिहार विधान परिषद की इन आठ सीटों का कार्यकाल 16 नवंबर 2026 को पूरा हो रहा है। इनमें पटना स्नातक सीट से नीरज कुमार, दरभंगा स्नातक से सर्वेश कुमार, तिरहुत स्नातक से बंशीधर बृजवाशी और कोसी स्नातक से एन.के. यादव शामिल हैं।

    वहीं पटना शिक्षक सीट से नवल किशोर यादव, दरभंगा शिक्षक सीट से मदन मोहन झा, तिरहुत शिक्षक सीट से संजय कुमार सिंह और सारण शिक्षक सीट से अफाक अहमद का कार्यकाल भी इसी तारीख को समाप्त होगा।

    बिहार के अलावा इन राज्यों में भी चुनाव

    विधान परिषद की इन सीटों के अलावा कर्नाटक की चार, महाराष्ट्र की पांच और उत्तर प्रदेश की 11 MLC सीटों पर भी चुनाव कराए जाने हैं। चुनाव कार्यक्रम के मुताबिक बिहार की आठ सीटों के लिए मतदान 23 अक्टूबर को होगा।

    Loading

    Comments are off for this post.