Human Live Media

HomeNewsSIR पर राहुल गांधी की PM मोदी को खुली बहस की चुनौती, अमित शाह से बोले- उन्हें मनाइए, डरिए मत

SIR पर राहुल गांधी की PM मोदी को खुली बहस की चुनौती, अमित शाह से बोले- उन्हें मनाइए, डरिए मत

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा
main_img_6aee88c8cf702~toshi_canva__1280_x_720_px___22_

SIR यानी विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर देश की राजनीति में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री को इस बहस के लिए तैयार करें।

Table of Contents

    राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अमित शाह के दो पुराने बयानों के वीडियो साझा किए। इसके साथ उन्होंने लिखा, ‘अमित शाह जी, मोदी जी को कन्फ्यूज मत कीजिए। बस उन्हें मेरे साथ खुली बहस के लिए मनाइए। कोई भी मंच, कोई भी समय। डरिए मत।’

    दरअसल, राहुल गांधी ने जो पहला वीडियो साझा किया है, वह 10 दिसंबर 2025 का है। इसमें संसद में वोट चोरी के आरोपों पर जवाब देते हुए अमित शाह ने कहा था कि SIR पर संसद में चर्चा नहीं हो सकती, क्योंकि सवाल उठने पर उनका जवाब कौन देगा।

    वहीं, दूसरा वीडियो 5 नवंबर 2026 का है, जिसमें हरियाणा के करनाल में एक जनसभा को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा था कि सरकार संसद का विशेष सत्र बुलाकर SIR पर चर्चा कराने के लिए तैयार है।

    इन्हीं दोनों बयानों को आधार बनाकर राहुल गांधी ने गृह मंत्री पर सवाल उठाए हैं और प्रधानमंत्री के साथ सीधे बहस की मांग दोहराई है।

    वहीं, अमित शाह ने भी राहुल गांधी पर पलटवार किया था। उन्होंने कहा था कि अगर कांग्रेस नेता के पास तथ्य और तर्क हैं तो उन्हें संसद में आकर चर्चा करनी चाहिए। शाह ने आरोप लगाया कि कांग्रेस संसद की कार्यवाही बाधित करती है और SIR का विरोध कर रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि कांग्रेस घुसपैठियों के नाम मतदाता सूची में बनाए रखना चाहती है।

    गौरतलब है कि राहुल गांधी पिछले कुछ समय से प्रधानमंत्री मोदी को लगातार बहस की चुनौती दे रहे हैं। उन्होंने यह भी दावा किया है कि अगर प्रधानमंत्री उनके साथ आमने-सामने बैठकर चर्चा करें तो वह अपने आरोपों को साबित कर सकते हैं। अब देखना होगा कि SIR के मुद्दे पर राहुल गांधी की इस चुनौती का प्रधानमंत्री या बीजेपी की ओर से क्या जवाब आता है।

    Loading

    Comments are off for this post.