Last updated: November 7th, 2026 at 01:27 pm

बिहार में दीपावली और छठ पर्व की तैयारियों के बीच केंद्र सरकार ने राज्य को बड़ी आर्थिक मदद दी है। कर हस्तांतरण की अग्रिम किस्त के तौर पर बिहार को 10,845 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। इस राशि से राज्य सरकार को अपनी वित्तीय जरूरतें पूरी करने और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।
केंद्र से मिली इस आर्थिक सहायता पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने खुशी जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा कर कहा कि त्योहारों से पहले मिली यह राशि बिहार के लिए महत्वपूर्ण है।
मुख्यमंत्री के मुताबिक, इस रकम का इस्तेमाल राज्य की जरूरी वित्तीय आवश्यकताओं को पूरा करने के साथ-साथ आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रदेश में चल रही विकास परियोजनाओं को मजबूती देने में किया जा सकेगा।
सम्राट चौधरी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से बिहार विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने इस सहयोग को विकसित और समृद्ध बिहार के लक्ष्य को पूरा करने की दिशा में अहम कदम बताया।
![]()
Comments are off for this post.