Last updated: August 5th, 2025 at 06:50 pm

कोचस (हरिदासपुर):
पूर्व आईएएस अधिकारी एवं पूर्व भूमि सुधार सचिव श्री दिनेश कुमार राय ने मंगलवार को हरिदासपुर गांव का दौरा किया। इस अवसर पर उन्होंने पूर्व विधायक स्वर्गीय शिवपूजन सिंह के आवास पर पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की तथा दिवंगत नेता को श्रद्धांजलि अर्पित की।श्री राय ने स्वर्गीय विधायक के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए कहा, “शिवपूजन सिंह जी एक ईमानदार, निस्वार्थ और जनसेवा को समर्पित नेता थे। आज के समय में ऐसे आदर्श नेताओं की अत्यंत आवश्यकता है।” उन्होंने हरिदासपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय के समीप जमीन पर स्वर्गीय विधायक की मूर्ति स्थापना के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया।इस दौरान श्री राय राजकीय प्राथमिक विद्यालय हरिदासपुर भी पहुंचे, जहाँ उन्होंने छात्र-छात्राओं से संवाद कर उन्हें लगन से पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “तुम सब देश का भविष्य हो। मेहनत और ईमानदारी से पढ़ोगे तो एक दिन देश का नेतृत्व करोगे।”प्रधानाध्यापिका द्वारा विद्यालय की चारदीवारी निर्माण संबंधी जानकारी दिए जाने पर श्री राय ने आश्वासन दिया कि वे इस विषय में शीघ्र ही प्रशासनिक अधिकारियों से बात करेंगे और जल्द से जल्द निर्माण कार्य शुरू करवाने का प्रयास करेंगे।इसके अलावा, श्री राय ने गांव के निवासी बसावन सिंह से मुलाकात की, जिनका एक पैर संक्रमण के कारण काटा जा चुका है। उन्होंने उन्हें बैटरी चालित ट्राईसाइकिल, कृत्रिम पैर, एवं विकलांग प्रमाण-पत्र बनवाने में सहयोग देने का आश्वासन दिया।इस अवसर पर मेजर महेन्द्र सिंह, भोलानाथ सिंह,विजय कुमार,अमित कुमार त्रिपाठी,अनिल कुमार,रामाशंकर सिंह,उमा यादव,आशुतोष कुमार,मथुरा सिंह,जानकी कृष्णानंद सिंह,उपेंद्र कुमार,किशोरी लाल,आनन्द कुमार,उमेश कुमार सिंह,सुनील, ममता कुमारी,सुनिता,उत्तम,धर्मशिलासहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।
![]()
No Comments