Human Live Media

HomeStateBiharहरिजन टोला में टीकाकरण जागरूकता

हरिजन टोला में टीकाकरण जागरूकता

कोचस (रोहतास): राज मुनि देवी चंद्रधर राय महाविद्यालय नया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय
IMG-20250806-WA0000

कोचस (रोहतास): राज मुनि देवी चंद्रधर राय महाविद्यालय नया की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के छठे दिन सोमवार को उसराव गांव के हरिजन टोला में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर टीकाकरण शिविर भी लगाया गया, जिसमें बच्चों और महिलाओं को आवश्यक टीके दिए गए।

Table of Contents

     

    एनएसएस स्वयंसेवकों ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को स्वच्छता, नियमित टीकाकरण, पोषण और व्यक्तिगत साफ-सफाई के प्रति जागरूक किया। छात्राओं ने स्लोगन, पोस्टर और प्रत्यक्ष संवाद के माध्यम से जनसंपर्क किया।

     

    कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. रंभा कुमारी ने बताया कि यह शिविर छात्राओं को समाज से जोड़ने और सामाजिक जिम्मेदारियों को समझने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि टीकाकरण जैसी बुनियादी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में जानकारी देना आज की जरूरत है।

     

    इस अवसर पर डॉ. राजेश्वर सिंह, डॉ. संजय सिंह समेत महाविद्यालय के अन्य शिक्षकगण और बड़ी संख्या में एनएसएस स्वयंसेवक छात्राएं उपस्थित रहीं।

     

    ज्ञात हो कि यह विशेष शिविर 31 जुलाई से 6 अगस्त तक चल रहा है, जिसमें प्रतिदिन विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

    Loading

    No Comments