Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास जिले में चार थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

रोहतास जिले में चार थानाध्यक्षों का तबादला, एसपी ने जारी किया आदेश

रोहतास: कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर आज पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जिले के चार
Bihar-Police-Transfer

रोहतास: कानून व्यवस्था को मजबूत करने को लेकर आज पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक बदलाव किया है। जिले के चार थानों के प्रभारी बदले गए हैं। इस संबंध में रोहतास पुलिस कप्तान रौशन कुमार ने आदेश जारी किया है।

Table of Contents

    तबादला सूची के अनुसार, डिहरी में विशेष कार्य पदाधिकारी के पद पर कार्यरत अविनाश कुमार को अब नासरीगंज थानाध्यक्ष बनाया गया है। डेहरी पुलिस केन्द्र से राजीव रंजन सिंह को सासाराम मुफस्सिल थानाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।

    जिला आसूचना इकाई डेहरी में कार्यरत अजय कुमार को डालमियानगर थानाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, सुगंधा प्रियदर्शनी, जो नासरीगंज थाना में पोस्टेड थी, उन्हें आयरकोटा थानाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

    एसपी रौशन कुमार ने कहा, पुलिस विभाग में तबादला एक सामान्य प्रक्रिया है। इसका उद्देश्य थानों में बेहतर कामकाज और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना है। सभी थानाध्यक्षों से अपेक्षा की जाती है कि वे अपने-अपने इलाके में अपराध नियंत्रण, शांति व्यवस्था बनाए रखने और लोगों की समस्याओं के समाधान में सक्रिय भूमिका निभाएँ।

    इन तबादलों से उम्मीद जताई जा रही है कि थानों का कामकाज और अधिक सुचारू होगा। नए थानाध्यक्षों के आने से अपराध नियंत्रण की गति तेज होगी और आम जनता की समस्याओं का ससमय समाधान होगा।

    Loading

    No Comments