Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास को मिली बड़ी सौगात : जिले में बनेगा नया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल

रोहतास को मिली बड़ी सौगात : जिले में बनेगा नया चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल

रोहतास। जिलेवासियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। बिहार सरकार ने मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में रोहतास
IMG-20250902-WA0012

रोहतास। जिलेवासियों के लिए एक ऐतिहासिक सौगात मिली है। बिहार सरकार ने मंगलवार को आयोजित मंत्रिमंडल की बैठक में रोहतास जिला में एक नए चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल की स्थापना को मंजूरी प्रदान कर दी। इस निर्णय से न केवल स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा बल्कि युवाओं के लिए चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर भी उपलब्ध होंगे।

Table of Contents

    इस महत्वपूर्ण प्रस्ताव को स्वीकृति दिलाने में बिहार विधान परिषद की माननीय सदस्या श्रीमती निवेदिता सिंह का विशेष योगदान रहा है। उनके अथक प्रयासों और निरंतर पहल का ही परिणाम है कि रोहतास जिला अब राज्य के चिकित्सा मानचित्र पर एक नई पहचान बनाने जा रहा है।

    इस निर्णय के लिए जिलेवासियों ने बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार तथा उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार जताया है। साथ ही क्षेत्र की जनहितैषी, कर्मठ एवं विकासोन्मुखी भाजपा नेत्री श्रीमती निवेदिता सिंह को भी जनता ने धन्यवाद दिया है, जिनकी सक्रिय भूमिका के बिना यह संभव नहीं हो पाता।

    स्थानीय लोगों का कहना है कि चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माण से जिले के लाखों लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएँ उपलब्ध होंगी। अब गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोगों को दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। साथ ही, यहाँ पढ़ाई करने वाले विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रशिक्षण का अवसर भी मिलेगा।

    इस ऐतिहासिक फैसले को लेकर जिले भर में हर्ष और उत्साह का माहौल है। इसे रोहतास के सर्वांगीण विकास की दिशा में एक मील का पत्थर माना जा रहा है।

    Loading

    No Comments