Human Live Media

HomeStateBiharरोहतास के गरुड़ा गांव के शिवम कुमार ने राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में किया चयन, जिले का नाम किया रोशन

रोहतास के गरुड़ा गांव के शिवम कुमार ने राष्ट्रीय रिंग टेनिस प्रतियोगिता में किया चयन, जिले का नाम किया रोशन

नोएडा/रोहतास: रोहतास जिले के संझौली प्रखंड क्षेत्र के गरुड़ा गांव के होनहार खिलाड़ी शिवम कुमार ने 49वीं सीनियर नेशनल रिंग
IMG-20251008-WA0007

नोएडा/रोहतास: रोहतास जिले के संझौली प्रखंड क्षेत्र के गरुड़ा गांव के होनहार खिलाड़ी शिवम कुमार ने 49वीं सीनियर नेशनल रिंग टेनिस चैंपियनशिप 2025 में जगह बनाकर पूरे जिले और अपने गांव का नाम रोशन कर दिया है। यह प्रतिष्ठित प्रतियोगिता 8 से 12 अक्टूबर 2025 तक नोएडा कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन, नोएडा, यूपी में आयोजित हो रही है।

Table of Contents

     

    शिवम कुमार का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जमालपुर, मुंगेर में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ। उनके चयन की खबर से गरुड़ा गांव और आसपास के क्षेत्र में खेल प्रेमियों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई है।

     

    गांववासियों और स्थानीय खेल संगठनों ने शिवम की उपलब्धि को अत्यंत गर्व की बात बताया। उनके प्रयास और लगन ने यह साबित कर दिया है कि छोटे गाँव के खिलाड़ी भी राष्ट्रीय मंच पर अपनी छाप छोड़ सकते हैं।

     

    विशेषज्ञों का कहना है कि शिवम का यह चयन रोहतास जिले के लिए गौरव का क्षण है और आने वाले वर्षों में जिले के अन्य युवा खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।

     

    शिवम कुमार अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत और खेल कौशल से जिले का नाम रोशन करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

    Loading

    No Comments