Human Live Media

HomeStateBiharग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को आशा-एएनएम का प्रशिक्षण, नया सर्वे व ड्यू लिस्ट पर जोर

ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था सुदृढ़ करने को आशा-एएनएम का प्रशिक्षण, नया सर्वे व ड्यू लिस्ट पर जोर

कोचस (रोहतास)। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक
IMG-20251213-WA0024

कोचस (रोहतास)।

Table of Contents

    ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने के उद्देश्य से शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोचस में आशा, एएनएम, आशा फैसिलिटेटर एवं पीएससी कोचस से जुड़े स्वास्थ्य कर्मियों के लिए नया सर्वे और ड्यू लिस्ट विषय पर विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह प्रशिक्षण सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित मीटिंग हॉल में संपन्न हुआ, जिसमें सभी संबंधित स्वास्थ्य कर्मियों की उपस्थिति रही।

     

    चिकित्सा प्रभारी डॉ. तुषार कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य जमीनी स्तर पर स्वास्थ्य सेवाओं को व्यवस्थित, पारदर्शी एवं समयबद्ध बनाना है। उन्होंने कहा कि नए सर्वे के माध्यम से क्षेत्र की वास्तविक स्वास्थ्य स्थिति का आकलन किया जाएगा, जबकि ड्यू लिस्ट से प्रत्येक स्वास्थ्य कर्मी की जिम्मेदारी स्पष्ट होगी, जिससे कार्य निष्पादन में सुधार आएगा।

     

    प्रशिक्षण सत्र के दौरान मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य, नियमित टीकाकरण, परिवार नियोजन, पोषण, संचारी रोगों की पहचान, गृह भ्रमण, सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन, डाटा संग्रहण एवं रिपोर्टिंग प्रणाली से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि सही और समय पर सर्वे एवं रिपोर्टिंग से योजनाओं का लाभ पात्र लाभुकों तक सुनिश्चित किया जा सकता है।

     

    मौके पर हेल्थ मैनेजर मोतिउर रहमान, बीसीएम अजय कुमार, मुन्नालाल सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे। अधिकारियों ने आशा एवं एएनएम को प्रशिक्षण में दी गई जानकारियों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र में पूरी निष्ठा से लागू करने का निर्देश दिया।

     

    डॉ. तुषार कुमार ने कहा कि आशा और एएनएम ग्रामीण स्वास्थ्य व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं और उनके समन्वित प्रयास से ही सरकार की स्वास्थ्य योजनाएं धरातल पर सफल हो सकती हैं। प्रशिक्षण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उनके कार्य में स्पष्टता आएगी और आम लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकेंगी।

    Loading

    No Comments