Human Live Media

HomeStateBiharकोचस में बिजली चोरी पर सख्ती, सोमवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी में चार पर एफआईआर व भारी जुर्माना

कोचस में बिजली चोरी पर सख्ती, सोमवार को गुप्त सूचना पर छापेमारी में चार पर एफआईआर व भारी जुर्माना

कोचस (रोहतास)। सोमवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग ने नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली चोरी के
121004354-1024×577

कोचस (रोहतास)।

Table of Contents

    सोमवार के दिन गुप्त सूचना के आधार पर विद्युत विभाग ने नगर पंचायत क्षेत्र में बिजली चोरी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए चार लोगों को मीटर बायपास कर अवैध रूप से विद्युत ऊर्जा का उपयोग करते पकड़ा है। इस मामले में सभी आरोपियों पर जुर्माना लगाया गया है तथा कोचस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

     

    विद्युत विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, परसिया नगर पंचायत कोचस निवासी अलगु साह पर 10,936 रुपये का जुर्माना लगाया गया है। वहीं रामबचन सिंह, ग्राम परसिया, नगर पंचायत कोचस पर 13,560 रुपये का जुर्माना किया गया है।

    इसके अलावा मुकेश कुमार यादव, पिता हरे राम सिंह, ग्राम गौरा पर 13,330 रुपये तथा तेतरी देवी, ग्राम परसिया, नगर पंचायत कोचस पर 1,00,980 रुपये का भारी जुर्माना लगाया गया है।

     

    यह छापेमारी अभियान विद्युत विभाग के एसडीओ अमन कुमार के नेतृत्व में चलाया गया। कार्रवाई के दौरान जेई राहुल रंजन सहित विभाग के अन्य कर्मी मौजूद थे। जांच में पाया गया कि सभी आरोपी मीटर बायपास कर बिजली का उपयोग कर रहे थे, जिससे विद्युत विभाग को राजस्व की क्षति पहुंच रही थी।

     

    विद्युत विभाग ने बताया कि सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली की सुविधा दी जा रही है, इसके बावजूद कुछ लोग बिजली चोरी जैसी गैरकानूनी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं। ऐसे मामलों पर विभाग सख्ती से कार्रवाई कर रहा है।

     

    इस संबंध में एसडीओ अमन कुमार ने कहा कि विभाग के राजस्व को नुकसान पहुंचाने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। बिजली चोरी के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

    Loading

    No Comments