Human Live Media

HomeNewsगोरखपुर दौरे पर सीएम योगी: दो दिन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर दौरे पर सीएम योगी: दो दिन में कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, विकास परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचेंगे। इस दौरान
Yogi Adityanath at the flagging off ceremony of 77 tractors for farm machinery servicesLucknow, Mar 06 (ANI): Uttar Pradesh Chief Minister Yogi Adityanath addresses at the flagging off ceremony of 77 tractors for farm machinery services for the sugarcane farmers, at CM's residence, in Lucknow on Monday. (ANI Photo)

गोरखपुर: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र गोरखपुर पहुंचेंगे। इस दौरान वे शहर में आयोजित कई कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे।

Table of Contents

    दोपहर करीब तीन बजे मुख्यमंत्री सिंघड़िया स्थित मूर्ति लॉन में भाजपा के मालवीय नगर मंडल द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे घंटाघर पहुंचकर नगर निगम द्वारा निर्मित दूसरी मल्टीलेवल पार्किंग और घंटाघर चौराहे के सुंदरीकरण कार्य का लोकार्पण करेंगे।

    इसी क्रम में विरासत गलियारा स्थित पांडेयहाता क्षेत्र में प्रस्तावित कमर्शियल कॉम्प्लेक्स का भूमि पूजन और शिलान्यास भी उनके कार्यक्रम में शामिल है, जिससे क्षेत्रीय विकास को गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

    दूसरे दिन यानी सोमवार को मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे मानसरोवर रामलीला मैदान में आयोजित भाजपा के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 11 बजे गोरखपुर क्लब में प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में भी भाग लेंगे।

    इसके पश्चात वे दिग्विजयनाथ पीजी कॉलेज में आयोजित एक अन्य कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं और जिलाधिकारी दीपक मीणा ने विभिन्न कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

    Loading

    Comments are off for this post.