Human Live Media

HomeNewsतारापुर में सीएम सम्राट चौधरी का पहला दौरा, ‘मन की बात’ से लेकर इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट तक कई कार्यक्रम

तारापुर में सीएम सम्राट चौधरी का पहला दौरा, ‘मन की बात’ से लेकर इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट तक कई कार्यक्रम

Bihar Politic: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर के दौरे पर जा
images

Bihar Politic: बिहार के मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी पहली बार अपने विधानसभा क्षेत्र तारापुर के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे को लेकर इलाके में खासा उत्साह देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन ने भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Table of Contents

    निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10:30 बजे असरगंज प्रखंड के बैजलपुर हेलीपैड पर पहुंचेंगे। यहां से वे सीधे काली मंदिर परिसर जाएंगे, जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को सुनेंगे और इसके बाद लोगों को संबोधित भी करेंगे।

    दोपहर में उनका अगला कार्यक्रम ढोल पहाड़ी में प्रस्तावित इको-टूरिज्म परियोजना का शिलान्यास करना है। करीब 12.49 करोड़ रुपये की लागत वाली इस योजना से क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद मुख्यमंत्री सिंचाई प्रमंडल परिसर में जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होकर स्थानीय लोगों से बातचीत करेंगे और विकास योजनाओं की समीक्षा करेंगे।

    दोपहर बाद उनका कार्यक्रम धार्मिक स्थलों के दौरे का भी है। वे शक्तिपीठ तेलडीहा दुर्गा स्थान में पूजा-अर्चना करेंगे और फिर माहपुर स्थित यज्ञ स्थल पहुंचकर दर्शन करेंगे। सभी कार्यक्रमों के बाद शाम करीब 5 बजे वे पटना के लिए रवाना हो जाएंगे।

    मुख्यमंत्री के इस दौरे को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। अधिकारियों द्वारा लगातार कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण किया जा रहा है और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

    खास बात यह है कि ढोल पहाड़ी का ऐतिहासिक महत्व भी है, जहां स्वतंत्रता संग्राम के दौरान क्रांतिकारियों ने शरण ली थी। ऐसे में यहां इको-टूरिज्म प्रोजेक्ट शुरू होने से इस इलाके को नई पहचान मिलने की संभावना है।

    Loading

    Comments are off for this post.