Human Live Media

HomeBlog“बंगाल चुनाव परिणाम 2026: रुझानों में भाजपा को बढ़त, कई जगहों पर तनाव और झड़पें”

“बंगाल चुनाव परिणाम 2026: रुझानों में भाजपा को बढ़त, कई जगहों पर तनाव और झड़पें”

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 294
WhatsApp Image 2026-05-04 at 2.30.37 PM

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की मतगणना के साथ ही राज्य की सियासत में हलचल तेज हो गई है। 294 में से 293 सीटों के लिए जारी काउंटिंग के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी को बढ़त मिलती नजर आ रही है, जिससे राज्य में सत्ता परिवर्तन की अटकलें तेज हो गई हैं।

Table of Contents

    सुबह 8 बजे से 77 मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हुई। दोपहर तक तस्वीर काफी हद तक साफ होने की उम्मीद है कि राज्य में अगली सरकार किसकी बनेगी।

    रुझानों के बीच कई जगहों से तनाव और झड़प की खबरें भी सामने आई हैं। कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच भिड़ंत हो गई, जिसके बाद केंद्रीय बलों को लाठीचार्ज करना पड़ा। वहीं आसनसोल में भी मतगणना केंद्र के पास तोड़फोड़ की घटना सामने आई।

    राजनीतिक समीकरणों की बात करें तो कई मुस्लिम बहुल इलाकों में भी भाजपा को बढ़त मिलना चर्चा का विषय बना हुआ है। दूसरी ओर, सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस के कई बड़े नेता और मंत्री शुरुआती रुझानों में पीछे चल रहे हैं, जिससे पार्टी के लिए चिंता बढ़ गई है।

    हालांकि, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन रुझानों को अंतिम परिणाम नहीं मानते हुए अपनी जीत का दावा किया है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से मतगणना केंद्रों पर डटे रहने की अपील की है।

    इस बीच, अमित शाह लगातार चुनावी अपडेट ले रहे हैं और दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में संभावित जीत के जश्न की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं, जहां नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है।

    फिलहाल, रुझान भाजपा के पक्ष में जाते दिख रहे हैं, लेकिन अंतिम परिणाम आने तक स्थिति में बदलाव संभव है।

    Loading

    Comments are off for this post.