Human Live Media

HomeNewsअसम दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कामाख्या मंदिर में की पूजा; हिमंता सरमा के शपथ समारोह में होंगे शामिल

असम दौरे पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, कामाख्या मंदिर में की पूजा; हिमंता सरमा के शपथ समारोह में होंगे शामिल

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असम दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना
WhatsApp Image 2026-05-12 at 12.33.49 PM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असम दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने गुवाहाटी स्थित प्रसिद्ध कामाख्या मंदिर में दर्शन और पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने नीलांचल पर्वत पर स्थित शक्तिपीठ में देश और प्रदेश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की।

Table of Contents

    सम्राट चौधरी ने मंदिर दर्शन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा कि उन्हें माता कामाख्या के दरबार में आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। उन्होंने सभी लोगों के कल्याण और खुशहाली की प्रार्थना की।

    हिमंता सरमा के शपथ समारोह में होंगे शामिल

    मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने पहुंचे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री भी शामिल होने वाले हैं। बताया जा रहा है कि सम्राट चौधरी एक दिन पहले ही असम रवाना हो गए थे ताकि कार्यक्रम और अन्य बैठकों में हिस्सा ले सकें।

    लगातार धार्मिक स्थलों का कर रहे दौरा

    मुख्यमंत्री बनने के बाद सम्राट चौधरी लगातार विभिन्न धार्मिक और ऐतिहासिक स्थलों का दौरा कर रहे हैं। इससे पहले वह पश्चिम बंगाल में आयोजित एक शपथ समारोह में भी शामिल हुए थे।

    कानून व्यवस्था पर सरकार का फोकस

    असम रवाना होने से पहले पटना में मुख्यमंत्री ने कानून व्यवस्था को लेकर भी सख्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि बिहार में अपराध और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ तेजी से कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि अपराध करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई होगी और राज्य में कानून का राज कायम रखा जाएगा।

    पटना को मिली नई सौगात

    हाल ही में सम्राट चौधरी ने राजधानी पटना में एक नई फोरलेन सड़क परियोजना का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने ‘सहयोग पोर्टल’ भी लॉन्च किया, जिसके तहत लोगों की शिकायतों और आवेदनों का तय समय सीमा में निपटारा करने का लक्ष्य रखा गया है।

    Loading

    Comments are off for this post.