Human Live Media

HomeNewsबिहार बीजेपी की रणनीतिक बैठक में MLC चुनाव पर बड़ा मंथन, कई नए चेहरों पर चर्चा तेज

बिहार बीजेपी की रणनीतिक बैठक में MLC चुनाव पर बड़ा मंथन, कई नए चेहरों पर चर्चा तेज

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में
WhatsApp Image 2026-05-19 at 10.25.35 AM

पटना स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में सोमवार को बिहार बीजेपी कोर ग्रुप की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी विधान परिषद (MLC) चुनाव और संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने संभावित उम्मीदवारों के नामों पर विचार-विमर्श करते हुए सामाजिक और क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखने पर जोर दिया।

Table of Contents

    बैठक की अध्यक्षता भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने की। वहीं बिहार सरकार में अहम भूमिका निभा रहे सम्राट चौधरी सहित कई बड़े नेता इसमें मौजूद रहे।

    MLC सीटों को लेकर चला लंबा मंथन

    सूत्रों के अनुसार विधानसभा कोटे से खाली हो रही विधान परिषद की नौ सीटों के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर गंभीर चर्चा की गई। पार्टी नेतृत्व ने ऐसे चेहरों को प्राथमिकता देने पर विचार किया जो संगठन और समाज दोनों में मजबूत पकड़ रखते हों। बताया जा रहा है कि 15 से अधिक नामों पर विस्तार से विचार हुआ।

    कई वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी

    बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता नित्यानंद राय, मंगल पांडेऔर राधा मोहन सिंह विशेष रूप से शामिल हुए। इसके अलावा संजय जायसवाल , दिलीप कुमार जायसवाल और कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा भी बैठक में मौजूद रहे। भाजपा के सह प्रभारी दिपक प्रकाश ने भी संगठनात्मक मुद्दों और चुनावी रणनीति पर अपने सुझाव दिए।

    इन नामों पर हुई चर्चा

    पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा, लाजवंती झा और राधा मोहन शर्मा सहित कई नेताओं के नाम संभावित उम्मीदवारों की सूची में शामिल रहे। साथ ही प्रेम रंजन पटेल, सिद्धार्थ शंभू, अनामिका पासवान और लीना सिन्हा जैसे नामों पर भी विचार किया गया।

    बैठक में संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र नाथ त्रिपाठी ने भी संभावित सूची और राजनीतिक समीकरणों पर विस्तार से चर्चा की।

    संगठन और चुनावी रणनीति पर फोकस

    कोर ग्रुप बैठक में केवल MLC चुनाव ही नहीं बल्कि पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल बनाने, जनकल्याणकारी योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी को लेकर फीडबैक साझा किया।

    सुरक्षा व्यवस्था रही कड़ी

    बैठक के दौरान भाजपा प्रदेश कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट मोड पर रही। मुख्य प्रवेश द्वार पर सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई थी और आने-जाने वाले हर व्यक्ति की सघन जांच की जा रही थी। पूरे दिन पार्टी कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां तेज रहीं।

    Loading

    Comments are off for this post.