Human Live Media

HomeNews‘CJP’ टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, PDA आंदोलन को बताया नई लड़ाई

‘CJP’ टिप्पणी को लेकर अखिलेश यादव का BJP पर हमला, PDA आंदोलन को बताया नई लड़ाई

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर
images (11)

समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर भाजपा सरकार पर तीखा राजनीतिक हमला बोला है। सोशल मीडिया पर “CJP” को लेकर चल रही बहस के बीच अखिलेश यादव ने लगातार दो पोस्ट कर सियासी माहौल गर्मा दिया।

Table of Contents

    अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट करते हुए “BJP बनाम CJP” का जिक्र किया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। इसके बाद उन्होंने एक और पोस्ट में लिखा कि बदलाव और विरोध की आवाज को बंदिशों में नहीं बांधा जा सकता। उनके इस बयान को भाजपा सरकार पर सीधा हमला माना जा रहा है।

    इसी दौरान लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित बैठक में सपा प्रमुख ने PDA (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) को लेकर अपनी रणनीति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में किसी एक दल की नहीं, बल्कि PDA समाज की सरकार बनाने का लक्ष्य रखा गया है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि PDA आंदोलन सामाजिक न्याय, समान अधिकार और संविधान की रक्षा की लड़ाई है। उनके मुताबिक देश की बड़ी आबादी खुद को उपेक्षित और भेदभाव का शिकार महसूस करती है, और यही वर्ग अब राजनीतिक बदलाव का आधार बनेगा।

    उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए समाजवादी पार्टी ने उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर संगठन को मजबूत करने की तैयारी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि गठबंधन में शामिल दलों को सपा के मजबूत संगठन का फायदा मिलेगा।

    बैठक के दौरान पार्टी नेताओं ने मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा भी उठाया। सपा की ओर से चुनाव आयोग को ज्ञापन भेजकर डुप्लीकेट, मृतक और स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाने की मांग की गई है। पार्टी का आरोप है कि कई जिलों में मतदाता सूची में बड़ी संख्या में त्रुटियां मौजूद हैं।

    फिलहाल अखिलेश यादव के बयान और सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है। भाजपा और सपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है, जिससे प्रदेश की सियासत और गरमा गई है।

    Loading

    Comments are off for this post.