Human Live Media

HomeNews“बिहार में नई राजनीतिक नियुक्तियां, चेतन आनंद और नीलम देवी को मिली अहम जिम्मेदारी”

“बिहार में नई राजनीतिक नियुक्तियां, चेतन आनंद और नीलम देवी को मिली अहम जिम्मेदारी”

बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस
chetan-anand

बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस नई समिति में जेडीयू विधायक चेतन आनंद और मोकामा विधायक नीलम देवी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावों से पहले सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

Table of Contents

    सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री

    बिहार सरकार ने राज्य स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति का पुनर्गठन करते हुए कई नेताओं को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस नई समिति में जेडीयू विधायक चेतन आनंद और मोकामा विधायक नीलम देवी समेत कई नेताओं को शामिल किया गया है। राजनीतिक हलकों में इसे आगामी चुनावों से पहले सामाजिक और संगठनात्मक संतुलन साधने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, समिति की अध्यक्षता मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

    इसके अलावा समिति में कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता, चंदन कुमार सिंह और नीलम देवी के नाम शामिल हैं।

    चेतन आनंद की नियुक्ति को खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में उनके पिता और पूर्व सांसद आनंद मोदन की नाराजगी की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। ऐसे में उन्हें इस समिति में शामिल करना जेडीयू नेतृत्व का संतुलन साधने वाला कदम माना जा रहा है।

    वहीं बाहुबली नेताअनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी समिति में जगह देकर सरकार ने मोकामा क्षेत्र में अपने राजनीतिक समीकरण मजबूत करने का संकेत दिया है।

    सरकारी नियमों के अनुसार समिति के सदस्यों को उप मंत्री स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, जबकि उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा और उससे जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि समिति में कुछ और नियुक्तियां आगे की जाएंगी और फिलहाल कुछ पद खाली रखे गए हैं।

    को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है।

    समिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी और जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। दोनों नेताओं को राज्य मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है।

    इसके अलावा समिति में कुल 12 सदस्यों को शामिल किया गया है। इनमें चेतन आनंद, संगीता कुमारी, भरत बिंद, मुरारी प्रसाद गौतम, सिद्धार्थ सौरव, ललन कुमार मंडल, प्रहलाद यादव, जगन्नाथ ठाकुर, राजेश कुमार वर्मा, भारती मेहता, चंदन कुमार सिंह और नीलम देवी के नाम शामिल हैं।

    चेतन आनंद की नियुक्ति को खासा अहम माना जा रहा है, क्योंकि हाल के दिनों में उनके पिता और पूर्व सांसद आनंद मोहन की नाराजगी की चर्चाएं राजनीतिक गलियारों में चल रही थीं। ऐसे में उन्हें इस समिति में शामिल करना जेडीयू नेतृत्व का संतुलन साधने वाला कदम माना जा रहा है।

    वहीं बाहुबली नेता अनंत सिंह की पत्नी नीलम देवी को भी समिति में जगह देकर सरकार ने मोकामा क्षेत्र में अपने राजनीतिक समीकरण मजबूत करने का संकेत दिया है।

    सरकारी नियमों के अनुसार समिति के सदस्यों को उप मंत्री स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, जबकि उपाध्यक्षों को राज्य मंत्री का दर्जा और उससे जुड़ी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग ने यह भी स्पष्ट किया है कि समिति में कुछ और नियुक्तियां आगे की जाएंगी और फिलहाल कुछ पद खाली रखे गए हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.