Human Live Media

HomeNewsPM मोदी को केजरीवाल ने दी जन्मदिन की बधाई, साथ ही दिल्ली चुनाव की वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

PM मोदी को केजरीवाल ने दी जन्मदिन की बधाई, साथ ही दिल्ली चुनाव की वोटर लिस्ट पर उठाए सवाल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें
xr:d:DAFevg6S0rw:3,j:1895817491,t:23033110xr:d:DAFevg6S0rw:3,j:1895817491,t:23033110

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। हालांकि, अपने संदेश में केजरीवाल ने 2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव और नई दिल्ली सीट की मतदाता सूची से जुड़े सवाल भी उठाए।

Table of Contents

    केजरीवाल ने एक न्यूज रिपोर्ट का हवाला देते हुए दावा किया कि 2025 के विधानसभा चुनाव से पहले नई दिल्ली सीट पर जोड़े गए नए मतदाताओं में बड़ी संख्या में नाम बाद में SIR के दौरान हटाए गए।

    इसी रिपोर्ट को आधार बनाकर उन्होंने चुनावी प्रक्रिया पर सवाल खड़े किए और अपनी चुनावी हार को मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

    2025 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में केजरीवाल नई दिल्ली सीट से भाजपा उम्मीदवार प्रवेश साहिब सिंह वर्मा से 4,089 वोटों के अंतर से हार गए थे। चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने को लेकर आरोप लगाए थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने इन आरोपों का खंडन किया था।

    इस बार केजरीवाल के जन्मदिन संदेश में शुभकामनाओं के साथ चुनावी मुद्दे पर टिप्पणी भी शामिल रही। इससे प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल के बीच लंबे समय से चले आ रहे राजनीतिक मतभेद एक बार फिर चर्चा में आ गए।

    Loading

    Comments are off for this post.