Human Live Media

HomeCrime“भागलपुर शूटआउट के बाद सियासत गरम: एनकाउंटर में मारा गया रामधनी यादव, तस्वीरों को लेकर NDA पर निशाना”

“भागलपुर शूटआउट के बाद सियासत गरम: एनकाउंटर में मारा गया रामधनी यादव, तस्वीरों को लेकर NDA पर निशाना”

बिहार के  जिले भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए सनसनीखेज शूटआउट के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। नगर
WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.03.37 PM

बिहार के  जिले भागलपुर के सुल्तानगंज में हुए सनसनीखेज शूटआउट के बाद राजनीतिक माहौल और गर्म हो गया है। नगर परिषद कार्यालय में दिनदहाड़े हुई इस घटना में कार्यपालक पदाधिकारी कृषण भूषण कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

Table of Contents

    पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस मामले के मुख्य आरोपी रामधनी यादव को मुठभेड़ में मार गिराया। घटना के बाद से कानून-व्यवस्था को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है।

    इसी बीच, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने इस मामले को लेकर एनडीए सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जिनमें कथित तौर पर रामधनी यादव को भाजपा नेता नितिन नबीन और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान के साथ दिखाया गया है।

    इन तस्वीरों के जरिए तेजस्वी यादव ने सत्ताधारी गठबंधन पर अपराधियों को संरक्षण देने का आरोप लगाया और सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए। इससे पहले उन्होंने घटना का सीसीटीवी फुटेज भी साझा कर राज्य में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जताई थी।

    गौरतलब है कि इस हमले में नगर परिषद के सभापति भी गंभीर रूप से घायल हुए थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और पहले ही कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया जा चुका है।

    यह मामला अब सिर्फ आपराधिक घटना नहीं, बल्कि राजनीतिक बहस का बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिस पर आने वाले दिनों में और बयानबाजी देखने को मिल सकती है।

    Loading

    Comments are off for this post.