Human Live Media

HomeNewsनालंदा की स्वास्थ्य व्यवस्था बनी मिसाल, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

नालंदा की स्वास्थ्य व्यवस्था बनी मिसाल, डिप्टी सीएम विजय चौधरी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की
bihar-jdu-leader-vijay-kumar-choudharyjpg_1741427712863

बिहारशरीफ : नालंदा जिले में विकास योजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की समीक्षा को लेकर आयोजित जिला कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति की बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने स्वास्थ्य, कृषि और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर देने को कहा।

Table of Contents

    बैठक के दौरान उपमुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं में नालंदा की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्थागत प्रसव के मामले में जिला पूरे बिहार में अग्रणी स्थान पर है, जो स्वास्थ्य विभाग और जिला प्रशासन की बेहतर कार्यशैली को दर्शाता है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए संबंधित अधिकारियों और स्वास्थ्यकर्मियों को बधाई भी दी।

    स्वास्थ्य सेवाओं में पारदर्शिता बढ़ाने के उद्देश्य से सरकार ने नया कदम उठाने का फैसला किया है। अब सभी सरकारी अस्पतालों में डॉक्टरों की ड्यूटी और समय-सारणी सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित की जाएगी। अस्पताल परिसर में लगाए जाने वाले डिस्प्ले बोर्ड के माध्यम से मरीज और उनके परिजन आसानी से जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि ड्यूटी में लापरवाही बरतने वाले चिकित्सकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

    बैठक में कृषि क्षेत्र की तैयारियों की भी समीक्षा की गई। विजय कुमार चौधरी ने कहा कि समय पर हुई बारिश किसानों के लिए लाभदायक साबित होगी और धान की खेती को इससे मदद मिलेगी। उन्होंने अधिकारियों को किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बीज और कृषि संसाधन समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

    इसके अलावा जनप्रतिनिधियों द्वारा उठाई गई स्थानीय समस्याओं पर भी चर्चा हुई। पावापुरी अस्पताल में कुछ चिकित्सा सुविधाओं की कमी, खराब चापाकल, बिजली आपूर्ति और जर्जर पुल-पुलियों जैसे मुद्दों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया गया।

    बैठक के बाद उपमुख्यमंत्री ने जिला नागरिक परिषद के सदस्यों से भी संवाद किया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में आम लोगों की भागीदारी बेहद जरूरी है और समाज के जागरूक नागरिकों को जनहित के मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। उन्होंने परिषद से गांव-गांव जाकर जागरूकता फैलाने और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचाने की अपील की।

    उपमुख्यमंत्री ने भरोसा जताया कि प्रशासन और जनता के संयुक्त प्रयास से नालंदा विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

    Loading

    Comments are off for this post.