Human Live Media

HomeNewsNEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, पेपर लीक अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध

NEET UG री-एग्जाम से पहले बड़ा कदम, पेपर लीक अफवाहों पर लगाम लगाने के लिए Telegram पर अस्थायी प्रतिबंध

NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए
images (7)

NEET UG 2026 की पुनर्परीक्षा से पहले केंद्र सरकार ने परीक्षा प्रक्रिया को सुरक्षित और पारदर्शी बनाए रखने के लिए बड़ा फैसला लिया है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने जानकारी दी है कि पेपर लीक से जुड़ी अफवाहों और ऑनलाइन ठगी पर रोक लगाने के उद्देश्य से भारत में Telegram के उपयोग पर अस्थायी प्रतिबंध लगाया गया है।

Table of Contents

    एनटीए के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया है। जारी निर्देशों के तहत 22 जून तक Telegram की सेवाओं पर अस्थायी रोक रहेगी, जबकि 30 जून तक प्लेटफॉर्म के Message Edit फीचर को भी निष्क्रिय रखने का फैसला किया गया है।

    एजेंसी का कहना है कि हाल के दिनों में कुछ चैनलों और समूहों द्वारा NEET परीक्षा के पेपर लीक होने के झूठे दावे किए जा रहे थे। इन माध्यमों से छात्रों और अभिभावकों को गुमराह कर उनसे पैसे ऐंठने की कोशिश की जा रही थी। जांच में यह भी सामने आया कि कई मामलों में पुराने संदेशों को एडिट करके उन्हें नए रूप में पेश किया जा रहा था, जिससे पेपर लीक होने का भ्रम पैदा किया जा सके।

    एनटीए ने स्पष्ट किया कि परीक्षा की विश्वसनीयता और अभ्यर्थियों के हितों की रक्षा के लिए यह कदम जरूरी माना गया है। हालांकि, एजेंसी ने स्वीकार किया कि इससे सामान्य उपयोगकर्ताओं को कुछ असुविधा हो सकती है, लेकिन यह व्यवस्था केवल सीमित अवधि के लिए लागू की गई है।

    साथ ही अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट और अधिकृत स्रोतों पर ही भरोसा करें तथा सोशल मीडिया पर फैल रही अपुष्ट खबरों से सावधान रहें।

    Loading

    Comments are off for this post.