Human Live Media

HomeNewsPM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

PM मोदी, अमित शाह और राजनाथ सिंह की मौजूदगी में बिहार कैबिनेट का विस्तार, 32 मंत्रियों ने ली शपथ

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक आयोजन देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार
WhatsApp Image 2026-05-07 at 1.17.36 PM

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा राजनीतिक आयोजन देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित किया गया। इस भव्य समारोह में एनडीए गठबंधन के 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली।

Table of Contents

    शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर राजधानी पटना में खासा उत्साह देखने को मिला।

    समारोह की शुरुआत वरिष्ठ नेताओं के शपथ ग्रहण से हुई। सबसे पहले श्रवण कुमार, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, निशांत कुमार और लेसी सिंह ने मंत्री पद की शपथ ली। इसके बाद भाजपा, जदयू, लोजपा (रामविलास), HAM और रालोमो के कई नेताओं को मंत्री बनाया गया।

    नई कैबिनेट में भाजपा और जदयू के नेताओं को प्रमुख जिम्मेदारियां दी गई हैं। वहीं, निशांत कुमार के मंत्री बनने को लेकर राजनीतिक गलियारों में सबसे ज्यादा चर्चा रही। इसे जदयू में नई पीढ़ी की एंट्री और भविष्य की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

    मंत्रिमंडल विस्तार में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश भी दिखाई दी। महिलाओं, पिछड़े वर्गों और युवा चेहरों को भी कैबिनेट में जगह दी गई है। भाजपा की ओर से श्रेयसी सिंह, रमा निषाद और मिथिलेश तिवारी जैसे नेताओं को मौका मिला, जबकि जदयू की तरफ से शीला कुमारी, श्वेता गुप्ता और जमा खान को मंत्री बनाया गया।

    राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आगामी चुनावों को देखते हुए एनडीए ने इस विस्तार के जरिए संगठन और सरकार दोनों को मजबूत करने का संदेश दिया है। गांधी मैदान में आयोजित यह समारोह बिहार की राजनीति के सबसे बड़े आयोजनों में से एक माना जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.