Human Live Media

HomeNewsपश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का तीखा हमला, ‘मां-माटी-मानुष’ को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना

पश्चिम बंगाल में पीएम मोदी का तीखा हमला, ‘मां-माटी-मानुष’ को लेकर ममता सरकार पर साधा निशाना

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उत्तर
india-fraance-2026-02-bcedb8d9992fb6e0d7e9a75688ba4903

नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के अंतिम चरण में ममता बनर्जी सरकार पर जोरदार हमला बोला। उत्तर 24 परगना जिले के ठाकुरनगर में आयोजित जनसभा में उन्होंने कहा कि राज्य में पहले चरण के मतदान के बाद ही तृणमूल कांग्रेस का “अहंकार टूट चुका है” और अब अगले चरण में भारतीय जनता पार्टी की जीत तय है।

Table of Contents

    प्रधानमंत्री ने तृणमूल कांग्रेस के पुराने नारे “मां, माटी और मानुष” का जिक्र करते हुए कहा कि आज यही नारा उनके लिए सवाल बन गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में हालात ऐसे हैं कि “मां रो रही हैं, माटी घुसपैठियों के कब्जे में है और आम लोग डर के साये में जी रहे हैं।”

    महिलाओं की सुरक्षा के मुद्दे पर सरकार को घेरते हुए पीएम मोदी ने कहा कि राज्य में सबसे ज्यादा पीड़ित महिलाएं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कई जगहों पर महिलाओं के साथ अन्याय हुआ, लेकिन राज्य सरकार ने ठोस कार्रवाई नहीं की। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपराधियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

    प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि अगर राज्य में भाजपा की सरकार बनती है तो महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए कई बड़े कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने घोषणा की कि बहनों के खातों में हर साल आर्थिक सहायता दी जाएगी, साथ ही सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है।

    इसके अलावा, उन्होंने मतुआ समुदाय के शरणार्थियों को नागरिकता देने के अपने वादे को भी दोहराया और भरोसा दिलाया कि उन्हें देश के अन्य नागरिकों के समान अधिकार मिलेंगे।

    चुनाव से पहले दिए गए इन बयानों को राजनीतिक तौर पर बेहद अहम माना जा रहा है, जो राज्य के मतदाताओं को प्रभावित कर सकते हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.