Human Live Media

HomeStateBiharVaishaliNitish Setu Inauguration: नीतीश सेतु का उद्घाटन कर जनसभा के लिए रवाना हुए PM मोदी, रथ पर सवार होकर किया लोगों का अभिवादन

Nitish Setu Inauguration: नीतीश सेतु का उद्घाटन कर जनसभा के लिए रवाना हुए PM मोदी, रथ पर सवार होकर किया लोगों का अभिवादन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। पूर्व
WhatsApp Image 2026-11-21 at 2.40.12 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को बिहार के वैशाली जिले में कच्ची दरगाह-बिदुपुर सिक्स लेन पुल का उद्घाटन किया। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नाम पर इस पुल को ‘नीतीश सेतु’ नाम दिया गया है। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री एक विशेष रथ पर सवार होकर जनसभा स्थल की ओर रवाना हुए। इस दौरान उन्होंने गमछा लहराकर वहां मौजूद लोगों का अभिवादन किया।

Table of Contents

    प्रधानमंत्री के साथ इस रथ पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी मौजूद रहे। पीएम मोदी की एक झलक पाने और उनका संबोधन सुनने के लिए कार्यक्रम स्थल पर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं।

    नीतीश सेतु के उद्घाटन समारोह में राज्यपाल समेत कई प्रमुख नेता शामिल हुए। गंगा नदी पर बने इस छह लेन पुल को बिहार के सड़क संपर्क के लिहाज से महत्वपूर्ण परियोजना माना जा रहा है। इसके शुरू होने से पटना और उत्तर बिहार के बीच आवागमन को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

    पुल का उद्घाटन करने के बाद प्रधानमंत्री वैशाली के राजापाकर स्थित जाफरपट्टी इंडस्ट्रियल एरिया में आयोजित जनसभा को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम के जरिए प्रधानमंत्री बिहार को 34 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। अब सभी की नजरें प्रधानमंत्री के संबोधन और बिहार के लिए होने वाली घोषणाओं पर टिकी हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.