Human Live Media

HomeNews‘मोदी कहीं नहीं जा सकते, हम जाने नहीं देंगे’, राहुल गांधी की चेतावनी; अमित शाह और CEC को भी घेरा

‘मोदी कहीं नहीं जा सकते, हम जाने नहीं देंगे’, राहुल गांधी की चेतावनी; अमित शाह और CEC को भी घेरा

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी
6ae7203c69e7c-rahul-gandhi-claims-gyanesh-kumar-will-go-jail-011923219-16×9

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली के दौरान कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला। राहुल गांधी ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री कहीं जाने की कोशिश करेंगे तो’आजम खान की गिरफ्तारी एक साजिश’, आचार्य प्रमोद कृष्णम का चौंकाने वाला दावा

Table of Contents

    ल्कि धाम के पीठाधीश्वर और धर्मगुरु आचार्य प्रमोद कृष्णम ने समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर बड़ा दावा किया है. उन्होंने कहा कि आजम खान के साथ बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश हुई है, समाजवादी पार्टी ये नहीं चाहती थी कि आजम खान चुनाव से पहले जेल से बाहर निकलें क्योंकि सपा को ये पता चल चुका था कि आजम खान स्वामी प्रसाद मौर्य और राहुल गांधी एक हो चुके हैं.

    आचार्य प्रमोद कृष्णम के मुताबिक सपा को लग रहा था कि आजम खान कांग्रेस को कहीं इतना ताकतवर न बना दें कि कांग्रेस अपने दम पर ही चुनाव लड़ने इस मैदान में न आ जाएं. उन्होंने कहा कि आप क्रोनोलॉजी समझिए कि केंद्रीय एजेंसियां जिस के हाथ में हैं वह किस की बात मानते हैं.समय आने पर साजिश का पर्दाफाश होगा’

    अखिलेश यादव के नाम पर उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता, लेकिन मैं कभी छोटी बात नहीं कहता. वक्त आने दो इस साजिश का पर्दाफाश होगा. प्रमोद कृष्णम ने कहा कि बीजेपी तो सामने खड़ा शत्रु है लेकिन आजम खान के असली शत्रु तो उनके घर में मौजूद हैं. उन्होंने कहा कि क्रोनोलॉजी समझिए स्वामी प्रसाद मौर्य का राहुल गांधी से मिलना फिर आजम खान के परिवार से मिलना और कांग्रेस का 200 सीटें मांगना फिर अखिलेश यादव का ये दिखाना और अगर सपा वाले आजम खान के इतनी ही हमदर्द थे तो जब आज़म खान जेल से निकल रहे थे तो सपा का कोई बड़ा नेता लखनऊ से क्यों नहीं पहुंचा? बहुत से सवाल हैं.

    जब उनसे पूछा गया कि केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल तो केंद्र सरकार के हाथ में है अखिलेश यादव के हाथ में तो है नहीं तो उन्होंने कहा कि मसला ये नहीं है कि केंद्रीय एजेंसी किस के हाथ में है मसला ये है कि जिनके हाथ में केंद्रीय एजेंसी है वो किस की बात मानते हैं. क्या आखिलेश यादव? तो उन्होंने कहा मैं कुछ नहीं कहना चाहता.

    ‘जिसका भगवान में विश्वास वही बगेगा सीएम’

    उन्होंने कहा कि आजम खान बहुत बड़ी राजनीतिक साजिश का शिकार हुए हैं. इस बार यूपी का चुनाव महाभारत की तरह एक धर्मयुद्ध होगा. यूपी की जनता जिसे चाहेगी मुख्यमंत्री बन देगी जिसका भरोसा भगवान में होगा वह जीतेगा. विपक्ष उन्हें जाने नहीं देगा। उन्होंने चेतावनी दी कि ज्ञानेश कुमार के बाद दूसरे जिम्मेदार लोगों के खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

    राहुल गांधी ने कहा, “अमित शाह ने कहा कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। मैं कहता हूं कि नरेंद्र मोदी कहीं नहीं जा सकते। अगर वह जाना भी चाहेंगे तो हम उन्हें जाने नहीं देंगे। ज्ञानेश कुमार के बाद हम आपके सामने खड़े होंगे। आपके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होगी, भागने की मत सोचना।”

    वोटर लिस्ट से नाम हटाने को लेकर लगाया बड़ा आरोप

    राहुल गांधी ने चुनावी प्रक्रिया और मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों का मुद्दा उठाते हुए दावा किया कि 2024 के लोकसभा चुनाव के बाद करीब 13.5 करोड़ मतदाताओं के नाम सूची से हटा दिए गए। उन्होंने कहा कि सात में से एक मतदाता का नाम काटा गया और कुल मतदाताओं के करीब 15 फीसदी नाम हटाए गए।

    राहुल गांधी ने इन आंकड़ों का हवाला देते हुए 2024 के लोकसभा चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव में वोट चोरी हुई थी और इसी वजह से चुनाव की वैधता पर सवाल खड़े होते हैं।

    ‘ज्ञानेश कुमार के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई’

    राहुल गांधी ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि ज्ञानेश कुमार को मुख्य चुनाव आयुक्त के पद से हटना होगा और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने इसे सामान्य चोरी नहीं, बल्कि लोकतंत्र और देश के संवैधानिक ढांचे पर हमला बताया।

    राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और ज्ञानेश कुमार से उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि विपक्ष किसी के खिलाफ हिंसा में विश्वास नहीं करता। उनके मुताबिक, लड़ाई संविधान, लोकतंत्र और देश की आत्मा की रक्षा के लिए है।

    ‘हम नफरत नहीं, मोहब्बत से काम करना चाहते हैं’

    अपने भाषण में राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार या आरएसएस के लोगों से नफरत नहीं करता। उन्होंने कहा कि किसी को मारने या नुकसान पहुंचाने की बात नहीं है, बल्कि लोकतांत्रिक तरीके से जवाबदेही तय कराना मकसद है।

    उन्होंने कहा कि देश नफरत नहीं चाहता और कांग्रेस की ‘मोहब्बत की दुकान’ का संदेश इसी सोच पर आधारित है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि ज्ञानेश कुमार अपने ऊपर लगे आरोपों के कारण दबाव में हैं और रात को सो नहीं पा रहे हैं।

    यह रैली ऐसे समय में हुई जब बिहार की एक सभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर दिए गए बयान पर बीजेपी ने तीखी प्रतिक्रिया दी थी। बीजेपी नेताओं ने खरगे के बयान को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा था। अब राहुल गांधी के भाषण के बाद भी सियासी बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

    Loading

    Comments are off for this post.