Human Live Media

HomeStateBiharट्रेन में पत्तल पर खाना खाते दिखे निशांत कुमार, हवाई चप्पल और सादे पहनावे ने फिर खींचा ध्यान

ट्रेन में पत्तल पर खाना खाते दिखे निशांत कुमार, हवाई चप्पल और सादे पहनावे ने फिर खींचा ध्यान

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी ट्रेन
WhatsApp Image 2026-11-01 at 7.34.51 PM

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक बार फिर अपनी सादगी को लेकर चर्चा में हैं। इस बार उनकी ट्रेन यात्रा की एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वह पत्तल पर खाना खाते नजर आ रहे हैं। साधारण कपड़े, हवाई चप्पल और बिना किसी खास तामझाम के सफर करते निशांत की तस्वीर लोगों का ध्यान खींच रही है।

Table of Contents

    दरअसल, जनता दल यूनाइटेड (JDU) का स्थापना दिवस समारोह इस बार उत्तर प्रदेश के वाराणसी में आयोजित किया जा रहा है। इसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निशांत कुमार शनिवार को पटना जंक्शन से ट्रेन के जरिए वाराणसी रवाना हुए। यात्रा के दौरान वह आम यात्रियों की तरह पत्तल में भोजन करते दिखाई दिए।

    सादगी भरे अंदाज की फिर होने लगी चर्चा

    निशांत कुमार का सादा रहन-सहन पहले भी कई मौकों पर चर्चा का विषय रहा है। उन्हें अक्सर सामान्य कपड़ों और हवाई चप्पल में देखा जाता है। इस बार ट्रेन में पत्तल पर खाना खाते हुए उनकी तस्वीर सामने आने के बाद उनकी जीवनशैली एक बार फिर सुर्खियों में आ गई है।

    तस्वीर में न कोई विशेष व्यवस्था दिखाई दे रही है और न ही किसी तरह का दिखावा। उनका यह सामान्य अंदाज राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

    बिहार की जगह यूपी में क्यों हो रहा JDU का स्थापना दिवस?

    इस बार जेडीयू ने अपने स्थापना दिवस समारोह के लिए बिहार के बजाय उत्तर प्रदेश के वाराणसी को चुना है। पटना से रवाना होने से पहले निशांत कुमार ने इसकी वजह भी बताई।

    उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पार्टी कार्यकर्ता और वहां के लोग लंबे समय से राज्य में जेडीयू का बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने की मांग कर रहे थे। ऐसे में पार्टी के स्थापना दिवस से बेहतर अवसर नहीं हो सकता था। इसी वजह से इस बार समारोह उत्तर प्रदेश में आयोजित किया जा रहा है।

    2027 के यूपी चुनाव में उतरने की तैयारी में JDU

    उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में विधानसभा चुनाव होने हैं। ऐसे में जेडीयू का वाराणसी में स्थापना दिवस समारोह आयोजित करना राजनीतिक रूप से भी अहम माना जा रहा है। बिहार में बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल जेडीयू अब उत्तर प्रदेश में भी अपनी राजनीतिक जमीन मजबूत करने की तैयारी कर रही है।

    निशांत कुमार ने भी यूपी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी के संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश चुनाव में उतरने की तैयारी कर रही है। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि जेडीयू यूपी में किस रणनीति और किस गठबंधन के साथ चुनावी मैदान में उतरती है।

    Loading

    Comments are off for this post.