Human Live Media

HomeNewsबिहार विधान परिषद चुनाव: RJD ने सुनील कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल, दोबारा मिला भरोसा

बिहार विधान परिषद चुनाव: RJD ने सुनील कुमार सिंह को बनाया उम्मीदवार, नामांकन दाखिल, दोबारा मिला भरोसा

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन
mlc-sunil-kumar-singh

बिहार विधान परिषद (MLC) चुनाव को लेकर राज्य की राजनीति में सरगर्मी तेज हो गई है। नामांकन के अंतिम दिन राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अपने उम्मीदवार के नाम की घोषणा करते हुए पूर्व विधान परिषद सदस्य सुनील कुमार सिंह को एक बार फिर मैदान में उतारा है।

Table of Contents

    सुनील कुमार सिंह ने राजद नेताओं के साथ विधानसभा पहुंचकर अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें विधान परिषद का उम्मीदवार बनाया है। वे पहले भी इस सदन के सदस्य रह चुके हैं और अब दोबारा मौका मिलने से उनकी स्थिति मजबूत मानी जा रही है।

    राजनीतिक समीकरणों को देखते हुए इस सीट पर राजद की स्थिति अनुकूल बताई जा रही है। विधानसभा में महागठबंधन के पास पर्याप्त संख्या बल होने के कारण पार्टी को एक सीट पर जीत की प्रबल संभावना है। विधान परिषद चुनाव जीतने के लिए लगभग 25 विधायकों के समर्थन की आवश्यकता होती है, जो वर्तमान में महागठबंधन के पास मौजूद है।

    निर्वाचन आयोग के कार्यक्रम के अनुसार नामांकन पत्रों की जांच 9 जून को की जाएगी। उम्मीदवार 11 जून तक अपना नाम वापस ले सकते हैं, जबकि 18 जून को मतदान और उसी दिन मतगणना कर परिणाम घोषित किए जाएंगे।

    सुनील कुमार सिंह को लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी परिवार का करीबी नेता माना जाता है। वर्ष 2020 में भी उन्हें राजद की ओर से विधान परिषद भेजा गया था। इस बार पार्टी में कई नामों पर चर्चा के बाद अंततः नेतृत्व ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए उन्हें उम्मीदवार बनाया है।

    इस फैसले के साथ राजद ने अपने संगठनात्मक और राजनीतिक समीकरणों को मजबूत करने की कोशिश की है।

    Loading

    Comments are off for this post.