Last updated: September 8th, 2026 at 03:14 pm

श्रीनगर: नेशनल कॉन्फ्रेंस (NC) ने मंगलवार को पार्टी के संस्थापक और जम्मू-कश्मीर के पूर्व नेता शेख मोहम्मद अब्दुल्ला की 44वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रीनगर के नसीम बाग में स्थित उनकी मजार पर पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें याद किया।
उमर और फारूक अब्दुल्ला ने की दुआ
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और NC अध्यक्ष डॉ. फारूक अब्दुल्ला नसीम बाग पहुंचे। दोनों नेताओं ने शेख अब्दुल्ला की मजार पर फूल चढ़ाए और फातिहा पढ़कर दुआ की।
इस मौके पर नेशनल कॉन्फ्रेंस के कई नेता, विधायक, वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे। सभी ने पार्टी के संस्थापक को श्रद्धांजलि देते हुए उनके राजनीतिक योगदान को याद किया।
8 सितंबर 1982 को हुआ था निधन
शेख मोहम्मद अब्दुल्ला को ‘शेर-ए-कश्मीर’ के नाम से भी जाना जाता है। वह नेशनल कॉन्फ्रेंस के संस्थापक थे और जम्मू-कश्मीर के पहले निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे। शेख अब्दुल्ला का निधन 8 सितंबर 1982 को हुआ था। उनकी पुण्यतिथि पर हर वर्ष नेशनल कॉन्फ्रेंस की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया जाता है।
![]()
Comments are off for this post.