Last updated: May 28th, 2026 at 05:26 am

तेजस्वी यादव ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनारयी विजयन से जुड़े ठिकानों पर हुई ED की कार्रवाई को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्रीय जांच एजेंसियों का इस्तेमाल राजनीतिक विरोधियों को निशाना बनाने के लिए किया जा रहा है।
तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा कि विपक्षी नेताओं और क्षेत्रीय दलों पर लगातार दबाव बनाने की कोशिश हो रही है। उन्होंने दावा किया कि जांच एजेंसियों का उपयोग राजनीतिक हित साधने के लिए किया जा रहा है और इससे लोकतांत्रिक व्यवस्था प्रभावित हो रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार से सवाल पूछते हुए कहा कि पिछले कई वर्षों में कितने विपक्षी नेताओं पर कार्रवाई के बाद उन्हें सत्ताधारी दल में शामिल किया गया। तेजस्वी ने यह भी कहा कि अंत में सच्चाई और न्याय की जीत होगी।
दरअसल, ED ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन से जुड़े कुछ ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई कथित वित्तीय लेनदेन और एक निजी कंपनी से जुड़े मामले को लेकर की जा रही है। जांच एजेंसी इस मामले में दस्तावेज और अन्य साक्ष्य जुटाने में लगी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, केरल और अन्य राज्यों में कई स्थानों पर एक साथ कार्रवाई की गई। वहीं CPI(M) नेताओं ने इसे राजनीतिक प्रतिशोध बताते हुए विरोध दर्ज कराया है। पार्टी नेताओं का कहना है कि विपक्ष की आवाज दबाने के लिए केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल किया जा रहा है।
इस कार्रवाई के बाद राष्ट्रीय राजनीति में बयानबाजी तेज हो गई है। विपक्षी दल केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं, जबकि एजेंसियों की ओर से जांच को नियमों के तहत बताया जा रहा है।
![]()
Comments are off for this post.