Human Live Media

HomeNewsशेख हसीना की संभावित वापसी पर भारत का स्पष्ट रुख, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का मामला

शेख हसीना की संभावित वापसी पर भारत का स्पष्ट रुख, विदेश मंत्रालय ने कहा- यह पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया का मामला

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित स्वदेश वापसी की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने अपने रुख को
images (65)

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की संभावित स्वदेश वापसी की चर्चाओं के बीच भारत सरकार ने अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा है कि इस मामले में उसकी नीति में कोई बदलाव नहीं हुआ है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि प्रत्यर्पण से जुड़ा कोई भी मामला पूरी तरह कानूनी प्रक्रिया के तहत ही तय किया जाएगा।

Table of Contents

    विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि भारत का रुख पहले जैसा ही है और प्रत्यर्पण संबंधी मामलों को कानून के अनुसार ही निपटाया जाएगा। उन्होंने इस विषय पर इससे अधिक टिप्पणी करने से भी परहेज किया।

    गौरतलब है कि अगस्त 2024 में बांग्लादेश में हुए हिंसक छात्र आंदोलन के बाद शेख हसीना की सरकार सत्ता से बाहर हो गई थी। इसके बाद से वह भारत में रह रही हैं। हाल ही में उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह स्वेच्छा से बांग्लादेश लौटना चाहती हैं, हालांकि उन्हें अपनी सुरक्षा को लेकर आशंका भी है।

    इस बीच बांग्लादेश की ओर से शेख हसीना के प्रत्यर्पण को लेकर भारत से कई बार अनुरोध किया जा चुका है। हालांकि भारत ने दोहराया है कि इस विषय पर सभी निर्णय कानूनी प्रक्रियाओं के अनुरूप ही लिए जाएंगे।

    वहीं, विदेश मंत्रालय ने दक्षिण चीन सागर के मुद्दे पर भी भारत का पक्ष रखा। मंत्रालय ने कहा कि भारत इस क्षेत्र में नौवहन की स्वतंत्रता, अंतरराष्ट्रीय कानून के पालन और निर्बाध व्यापार का समर्थन करता है। साथ ही वर्ष 2016 में आए अंतरराष्ट्रीय न्यायाधिकरण के फैसले का भी उल्लेख किया, जिसमें दक्षिण चीन सागर पर चीन के व्यापक दावों को खारिज किया गया था।

     

    Loading

    Comments are off for this post.