Human Live Media

HomeNewsसत्य निकेतन हादसे के बाद अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा, दिल्ली के रेस्क्यू ऑपरेशन पर रखी नजर

सत्य निकेतन हादसे के बाद अमित शाह ने रद्द किया गोवा दौरा, दिल्ली के रेस्क्यू ऑपरेशन पर रखी नजर

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा
images – 2026-09-06T212225.168

दिल्ली के सत्य निकेतन इलाके में इमारत गिरने की घटना के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपना गोवा दौरा रद्द कर दिया। उन्हें रविवार को गोवा के चिम्बेल में भारतीय जनता पार्टी के नए राज्य कार्यालय भवन का उद्घाटन करना था। हादसे के बाद उन्होंने दिल्ली के अधिकारियों से बात कर राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली।

Table of Contents

    अमित शाह ने दिल्ली के अधिकारियों से की बात

    अमित शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए हादसे पर दुख जताया। उन्होंने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री, पुलिस आयुक्त और NDRF के महानिदेशक से बातचीत कर घटनास्थल के हालात की जानकारी ली गई है।

    गृह मंत्री के मुताबिक, स्थानीय प्रशासन और NDRF की टीमें मिलकर तेजी से बचाव अभियान चला रही हैं। घायलों को आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

    कई लोगों के दबे होने की आशंका

    सेंट्रलाइज्ड एक्सीडेंट एंड ट्रॉमा सर्विसेज के नोडल अधिकारी बलराज सिंह के अनुसार, अब तक पांच लोगों को AIIMS ट्रॉमा सेंटर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि घायलों की स्थिति के बारे में अंतिम जानकारी अस्पताल की ओर से ही दी जा सकेगी।

    घटनास्थल पर 17 से अधिक एंबुलेंस तैनात किए जाने की जानकारी सामने आई है। हादसे के बाद इमारत में बड़ी संख्या में लोगों के मौजूद होने की आशंका जताई गई है।

    दीपेंद्र हुड्डा बोले- अभी बचाव अभियान प्राथमिकता

    कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि फिलहाल राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का समय नहीं है और पूरा ध्यान लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने पर होना चाहिए। उन्होंने दावा किया कि कुछ बच्चों को बचाया गया है और कई अन्य लोगों के अब भी अंदर फंसे होने की आशंका है।

    हुड्डा ने भवन की सुरक्षा, फायर सेफ्टी, नक्शे और संबंधित नगर निकाय अधिकारियों की भूमिका पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि राहत अभियान के बाद हादसे की जिम्मेदारी तय करने के लिए जवाब मांगा जाएगा।

    इमारत मालिक के खिलाफ FIR

    सत्य निकेतन में गिरी इमारत के मालिक आनंद बंसल के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। हादसे में घायल कुछ लोगों का इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, दो मरीजों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जबकि रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान घायल हुए एक व्यक्ति को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

    Loading

    Comments are off for this post.