Last updated: November 5th, 2026 at 11:35 am

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा गुरुवार, 5 नवंबर को जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माणाधीन ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (AIIMS) का निरीक्षण किया और परियोजना के तहत चल रहे निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान नड्डा अस्पताल परिसर में विकसित की जा रही सुविधाओं का निरीक्षण करेंगे और परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर काम की प्रगति की जानकारी लेंगे।
750 बिस्तरों वाला अस्पताल, 2,160 करोड़ रुपये से अधिक की लागत
अवंतीपोरा में बन रहा एम्स 750 बिस्तरों की क्षमता वाला स्वास्थ्य संस्थान है। इसे केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री स्वास्थ्य सुरक्षा योजना (PMSSY) के तहत विकसित किया जा रहा है। परियोजना की लागत 2,160 करोड़ रुपये से अधिक बताई गई है। इस संस्थान में आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। निरीक्षण के दौरान निर्माण की मौजूदा स्थिति और अस्पताल में तैयार की जा रही व्यवस्थाओं की समीक्षा की जा रही है।
एम्स शुरू होने से कश्मीर की स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती
अवंतीपोरा एम्स परियोजना पूरी होने के बाद कश्मीर घाटी में बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं की उपलब्धता बढ़ने की उम्मीद है। इससे गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए मरीजों को उन्नत स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकेंगी और टर्शियरी हेल्थकेयर व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। जेपी नड्डा का यह दौरा परियोजना की प्रगति की समीक्षा और निर्माण कार्यों की निगरानी के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
![]()
Comments are off for this post.