Last updated: April 29th, 2026 at 08:43 am

बिहार में नई सरकार बनने के बाद प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में आज मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की अध्यक्षता में कैबिनेट की दूसरी महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। यह बैठक शाम 5 बजे मुख्यमंत्री सचिवालय में होगी, जिसमें कई अहम मुद्दों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।
बैठक में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और विजेंद्र यादवभी मौजूद रहेंगे। बैठक के बाद शाम 6 बजे कैबिनेट के फैसलों की जानकारी आधिकारिक ब्रीफिंग के जरिए दी जाएगी।
सूत्रों के अनुसार, इस बैठक में विकास से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है। इससे पहले 22 अप्रैल को हुई पहली कैबिनेट बैठक में सरकार ने 22 महत्वपूर्ण एजेंडों पर सहमति जताई थी, जिनमें राज्य के कई शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने का बड़ा फैसला शामिल था।
सरकार की योजना के तहत मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, भागलपुर और छपरा के आसपास जमीन की खरीद-बिक्री पर अस्थायी रोक लगाई गई है, जो 30 जून 2027 तक प्रभावी रहेगी। वहीं पटना, सोनपुर, गया, दरभंगा, सहरसा, पूर्णिया और मुंगेर में यह प्रतिबंध 31 मार्च 2027 तक लागू रहेगा।
फिलहाल राज्य में मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है, जिसके कारण सभी विभाग मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के पास ही हैं। ऐसे में आने वाले दिनों में कैबिनेट विस्तार को लेकर भी सियासी हलचल बढ़ने की संभावना है।
कुल मिलाकर, आज की यह बैठक बिहार में विकास योजनाओं की दिशा तय करने में अहम साबित हो सकती है।
![]()
Comments are off for this post.