Human Live Media

HomeStateBiharबांकीपुर उपचुनाव पर बीजेपी का फोकस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना में नेताओं संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

बांकीपुर उपचुनाव पर बीजेपी का फोकस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज पटना में नेताओं संग बनाएंगे चुनावी रणनीति

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के
images (36)

बिहार की बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन दो दिवसीय दौरे पर पटना पहुंचे हैं। उपचुनाव की घोषणा के बाद यह उनका पहला बिहार दौरा है, जिसे चुनावी दृष्टि से काफी अहम माना जा रहा है।

Table of Contents

    पटना पहुंचने के बाद नितिन नवीन ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच बांकीपुर उपचुनाव, संगठन की तैयारियों और राज्य के मौजूदा राजनीतिक हालात पर विस्तार से चर्चा हुई।

    आज होगी महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक

    सूत्रों के अनुसार, मंगलवार को भाजपा प्रदेश मुख्यालय में नितिन नवीन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों और संगठन से जुड़े प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करेंगे। इस दौरान बांकीपुर उपचुनाव के लिए प्रचार अभियान, बूथ प्रबंधन और चुनावी रणनीति पर विस्तार से मंथन किया जाएगा। इसके अलावा वे बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात कर जमीनी फीडबैक लेंगे और चुनावी तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

    प्रतिष्ठा का चुनाव मान रही भाजपा

    बांकीपुर विधानसभा सीट नितिन नवीन के राज्यसभा सदस्य बनने के बाद रिक्त हुई थी, जिसके कारण यहां उपचुनाव कराया जा रहा है। भाजपा इस सीट को अपने लिए प्रतिष्ठा का विषय मान रही है। वर्ष 1995 से इस सीट पर पार्टी का कब्जा रहा है, इसलिए नेतृत्व किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं बरतना चाहता।

    एयरपोर्ट पर हुआ स्वागत

    पटना एयरपोर्ट पहुंचने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सहित कई वरिष्ठ नेताओं ने नितिन नवीन का स्वागत किया। इसके बाद वे अपने आवास पहुंचे, जहां पार्टी के उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा ने भी उनसे मुलाकात कर चुनावी तैयारियों पर चर्चा की। बैठकों के बाद नितिन नवीन के मंगलवार शाम दिल्ली लौटने का कार्यक्रम बताया जा रहा है।

    Loading

    Comments are off for this post.