Human Live Media

HomeNewsस्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में निशांत कुमार, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता

स्वास्थ्य मंत्री बनते ही एक्शन में निशांत कुमार, बोले- जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना मेरी प्राथमिकता

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार
WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.33.20 PM

Bihar Politics: बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद पहली बार मंत्री बने निशांत कुमार ने स्वास्थ्य विभाग का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि राज्य की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करना और आम लोगों की परेशानियों को कम करना उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता होगी।

Table of Contents

    स्वास्थ्य मंत्री के तौर पर जिम्मेदारी मिलने पर निशांत कुमार ने बिहार की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को मिली जीत जनता के भरोसे और समर्थन का परिणाम है। जनता ने जिस उम्मीद के साथ गठबंधन को समर्थन दिया है, उस विश्वास को बनाए रखना सरकार की जिम्मेदारी है।

    उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने की कोशिश करेंगे। उनके अनुसार यह सिर्फ राजनीतिक पद नहीं, बल्कि जनता की सेवा का बड़ा अवसर है।

    निशांत कुमार ने बताया कि मंत्रालय में उनका पहला दिन है, इसलिए फिलहाल वे विभाग की कार्यप्रणाली और योजनाओं को समझने पर ध्यान देंगे। उन्होंने कहा कि बिना पूरी जानकारी के कोई बड़ा बयान देना उचित नहीं होगा। पहले विभाग की चुनौतियों और जरूरतों को समझा जाएगा, फिर आगे की रणनीति बनाई जाएगी।

    उन्होंने अपने पिता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यों का भी जिक्र किया। निशांत ने कहा कि पिछले कई वर्षों में बिहार में स्वास्थ्य समेत कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव हुए हैं और उनकी कोशिश रहेगी कि विकास और जनसेवा का यह सिलसिला आगे भी जारी रहे।

    स्वास्थ्य मंत्री ने “सात निश्चय-3” और “समृद्धि यात्रा” के तहत किए गए वादों को पूरा करने की बात भी दोहराई। उन्होंने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ हर जरूरतमंद तक पहुंचे, इसके लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम किया जाएगा।

    Loading

    Comments are off for this post.