Human Live Media

HomeStateWest Bengalमोदी ने छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर, बंगाल में BJP सरकार के शपथ समारोह में बना भावुक पल

मोदी ने छुए 98 वर्षीय माखनलाल सरकार के पैर, बंगाल में BJP सरकार के शपथ समारोह में बना भावुक पल

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की
WhatsApp Image 2026-05-09 at 2.20.53 PM

पश्चिम बंगाल की राजनीति में शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ, जब राज्य में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी और सुवेंदु अधिकारी ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में आयोजित भव्य समारोह में राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन के साथ एक ऐसा भावुक दृश्य भी देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया।

Table of Contents

    शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर मौजूद भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और राष्ट्रवादी विचारधारा के पुराने नेता माखनलाल सरकार के पास पहुंचे। पीएम मोदी ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। इस दृश्य के बाद समारोह में मौजूद लोगों ने तालियों से स्वागत किया।

    98 वर्षीय माखनलाल सरकार को पश्चिम Bengal में भाजपा और जनसंघ की विचारधारा को जमीनी स्तर तक पहुंचाने वाले शुरुआती नेताओं में गिना जाता है। उनका राजनीतिक जीवन लंबे संघर्षों और आंदोलनों से जुड़ा रहा है। बताया जाता है कि वर्ष 1952 में वे डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर आंदोलन में शामिल हुए थे और तिरंगा यात्रा के दौरान गिरफ्तार भी किए गए थे।

    समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सुवेंदु अधिकारी ने प्रधानमंत्री मोदी का अभिवादन किया। राज्यपाल आर.एन. रवि ने सुवेंदु अधिकारी के साथ पांच अन्य नेताओं को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई। इनमें दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निशीथ प्रमाणिक शामिल रहे।

    इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा और NDA शासित राज्यों के कई मुख्यमंत्री और पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। रवींद्रनाथ टैगोर जयंती के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुदेव को श्रद्धांजलि भी अर्पित की।

    Loading

    Comments are off for this post.