Human Live Media

HomeNewsबिहार मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ा सरप्राइज! निशांत कुमार की एंट्री तय, कई दिग्गजों का कटा पत्ता

बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में बड़ा सरप्राइज! निशांत कुमार की एंट्री तय, कई दिग्गजों का कटा पत्ता

Bihar Poliics: पटना में गुरुवार को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री
Samrat-choudhary-Cabinet-Nishant-Kumar-can-Join-Council-of-Ministers-Bihar_V_jpg–1280×720-4g

Bihar Poliics: पटना में गुरुवार को होने वाले बिहार मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बनने जा रही नई टीम में कई नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है, जबकि कुछ पुराने मंत्रियों की छुट्टी भी तय मानी जा रही है। सबसे ज्यादा चर्चा जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर हो रही है, जिनके मंत्री बनने की संभावना लगभग तय मानी जा रही है।

Table of Contents

    गांधी मैदान में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत एनडीए के कई बड़े नेता मौजूद रहेंगे। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी, जदयू, एलजेपी (रामविलास), हम और आरएलएम के कोटे से कुल 31 विधायक मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

    बताया जा रहा है कि बीजेपी और जदयू के हिस्से से 16-16 मंत्री बनाए जा सकते हैं। इस बार मंत्रिमंडल विस्तार में कई नए चेहरों को जगह दी जा रही है। वहीं, पूर्व मंत्री मंगल पांडेय को इस बार मौका नहीं मिलने की चर्चा है।

    बीजेपी कोटे से जिन नेताओं के नाम सामने आ रहे हैं उनमें राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता, नीतीश मिश्रा, मिथिलेश तिवारी, रमा निषाद, विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान और संजय टाइगर शामिल हैं।

    वहीं जदयू की ओर से निशांत कुमार के अलावा श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल और अशोक चौधरी जैसे नेताओं के नाम चर्चा में हैं।

    एलजेपी (रामविलास) से संजय पासवान और संजय सिंह को मंत्री बनाए जाने की संभावना है, जबकि हम पार्टी से संतोष सुमन और राष्ट्रीय लोक मोर्चा से दीपक प्रकाश को भी मंत्रिमंडल में जगह मिल सकती है।

    नीतीश कुमार के सक्रिय राजनीति से हटने और राज्यसभा जाने की घोषणा के बाद निशांत कुमार की राजनीति में सक्रियता बढ़ी थी। इसके बाद से ही उनके मंत्री बनने की अटकलें तेज थीं। अब माना जा रहा है कि इस मंत्रिमंडल विस्तार के जरिए जदयू भविष्य की राजनीति को लेकर बड़ा संदेश देने की तैयारी में है।

    Loading

    Comments are off for this post.