Last updated: May 7th, 2026 at 07:39 am

Bihar Politics: बिहार की राजनीति में गुरुवार को बड़ा घटनाक्रम देखने को मिला, जब मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार किया गया। राजधानी पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में कुल 32 नेताओं ने मंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, जदयू प्रमुख नीतीश कुमार और एनडीए के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
इस मंत्रिमंडल विस्तार की सबसे बड़ी चर्चा जदयू नेता और पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को लेकर रही, जिन्होंने पहली बार मंत्री पद की शपथ लेकर सक्रिय राजनीति में औपचारिक एंट्री की। राजनीतिक हलकों में इसे जदयू की नई पीढ़ी के नेतृत्व की शुरुआत माना जा रहा है।
शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन ने सभी मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। समारोह की शुरुआत विजय सिन्हा, श्रवण कुमार, दिलीप जायसवाल और लेसी सिंह के शपथ लेने से हुई।
नई कैबिनेट में भाजपा से 15, जदयू से 13, लोजपा (रामविलास) से 2, जबकि HAM और RLM से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है। एनडीए ने इस विस्तार के जरिए सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन साधने की कोशिश की है।
माना जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव और संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह मंत्रिमंडल विस्तार काफी अहम माना जा रहा है। वहीं निशांत कुमार के मंत्री बनने के बाद बिहार की राजनीति में नई चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।
![]()
Comments are off for this post.