Last updated: June 22nd, 2026 at 09:23 am

चीन के शांग्यू शहर में आयोजित एशियन रिले चैंपियनशिप 2026 में भारतीय महिला 4×100 मीटर रिले टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्राबानी नंदा, एसएस स्नेहा, सुदेशना शिवंकर और तमन्ना की चौकड़ी ने 43.85 सेकंड का सीजन का सर्वश्रेष्ठ समय निकालते हुए मेजबान चीन को पीछे छोड़ दिया।
फाइनल मुकाबले में भारतीय टीम ने बेहतरीन तालमेल और सटीक बैटन एक्सचेंज का प्रदर्शन किया। चीन की टीम 44.09 सेकंड के साथ दूसरे स्थान पर रही, जबकि थाईलैंड ने 44.11 सेकंड का समय लेकर कांस्य पदक हासिल किया।
रिलायंस फाउंडेशन के कोच मार्टिन ओवेन्स के मार्गदर्शन में भारतीय खिलाड़ियों ने अपनी रणनीति को बखूबी लागू किया। हाल के वर्षों में यह भारत के सबसे प्रभावशाली रिले प्रदर्शनों में से एक माना जा रहा है।
मिक्स्ड रिले में भी मिला पदक
महिला 4×100 मीटर में गोल्ड जीतने के अलावा तमन्ना और एसएस स्नेहा ने मिक्स्ड 4×100 मीटर रिले में भी भारत को पदक दिलाने में अहम भूमिका निभाई। अनिमेष कुजूर और प्रणव गुरव के 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में भारत को सिल्वर
तीर्थेश पी शेट्टी, एमआर पूवम्मा, भरत श्रीधर और नीरू पाठक की भारतीय टीम ने 4×400 मीटर मिक्स्ड रिले में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया। भारतीय टीम ने 3:17.06 सेकंड में रेस पूरी की और वियतनाम के बाद दूसरे स्थान पर रही।
4×400 मीटर रिले में नहीं मिला मनचाहा परिणाम
महिला 4×400 मीटर रिले में एमआर पूवम्मा, रशदीप कौर, अंसा बाबू और सलोनी नागर की टीम 3:34.88 सेकंड के समय के साथ चौथे स्थान पर रही और पदक से चूक गई। वहीं, पुरुषों की 4×400 मीटर रिले टीम भी 3:05.33 सेकंड के साथ पांचवें स्थान पर रही। दोनों वर्गों में वियतनाम ने स्वर्ण पदक जीता।
तीन पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का अभियान
पूरी प्रतियोगिता में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीतकर अपना अभियान समाप्त किया। चोटों के कारण पुरुषों की 4×100 मीटर टीम के हिस्सा नहीं लेने से पदकों की संख्या बढ़ने की संभावनाओं को झटका लगा।
यह चैंपियनशिप आगामी कॉमनवेल्थ गेम्स और एशियन गेम्स की तैयारियों के लिहाज से भारत के लिए काफी अहम रही। खास बात यह है कि अगली एशियन रिले चैंपियनशिप 2027 में भारत के चंडीगढ़ में आयोजित की जाएगी।
![]()
Comments are off for this post.